nfr apprentice recruitment 2026 apply for 6777 vacancies


क्या आप भी लंबे समय से रेलवे में काम करने का सपना देख रहे हैं? भारतीय रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर खुशखबरी साझा की है। असल में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे NFR की तरफ से अप्रेंटिसशिप के कुल 6777 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। जो भी उम्मीदवार रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे लोग ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, आवदेन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। 

जानें शैक्षणिक योग्यता 

– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरुरी है।

 – इसके के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

 – बता दें कि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं एससी और एसटी कैंडीडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में 100 रुपये जमा करना जरुरी है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिलेगी।

कितनी सैलरी मिलेगी

आपको बताते चलें कि चयन किए गए प्रथम वर्ष के उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये स्टाइपेंड के रुप में दिया जाएगा। दूसरे वर्ष के उम्मीदवार को 10,560 रुपये और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर मिलेगा।

See also  Today News Headlines for School Assembly, July 10, 2026: India-Australia uranium deal, Union Transport Nitin Gadkari defends E20 and more

कैसे करें आवेदन?

– इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।

– इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Online Application Submission is Live w.e.f. 20-07-2026 – Click here to submit

 – लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी मांगी गई डिटेल्स को ध्यान से भर सकते हैं।

 – जब सारी डिटेल्स अच्छे से दर्ज कर ली है, तो आप रजिस्ट्रेशन के बाद फीस का भुगतान जरुर करें।

 – आखिर में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख सकते हैं। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required