NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!


NEET UG Result 2026 Controversy: NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) विवादों में घिर गई है. सोशल मीडिया पर कई छात्र दावा कर रहे हैं कि उनके ऑफिशियल स्कोरकार्ड में दिख रहे नंबर उनकी OMR शीट और फाइनल आंसर-की से मैच नहीं हो रही हैं. किसी ने OMR शीट बदलने का आरोप लगाया है तो किसी का कहना है कि कुछ ही घंटों में उसके स्कोर बदल गए. इन आरोपों के बीच NTA ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिन मामलों को लेकर सवाल उठाए गए हैं, उनकी जांच की जा चुकी है और एजेंसी के रिकॉर्ड में मौजूद मूल OMR शीट सही है.

NTA के अनुसार, संबंधित उम्मीदवारों को OMR रिस्पॉन्स-की चैलेंज विंडो के दौरान उनकी असली OMR शीट रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजी जा चुकी थी. एजेंसी का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ OMR शीट्स डिजिटल रूप से बदली गईं या AI की मदद से तैयार की गई हैं. NTA ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में घोषित परिणाम सही हैं और फर्जी OMR शीट बनाना, उसमें छेड़छाड़ करना या उसे सोशल मीडिया पर साझा करना Public Examinations Act, 2024 के तहत दंडनीय अपराध है

OMR शीट बदलने का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के वाडवणी की छात्रा ज्ञानेश्वरी पवार ने आरोप लगाया है कि NTA की वेबसाइट पर अपलोड की गई OMR शीट उनकी नहीं है. उनके पिता अनिल कुमार पवार का कहना है कि उनके पास परीक्षा के दौरान इस्तेमाल किया गया मूल प्रश्नपत्र मौजूद है, जिससे उन्हें लगता है कि वेबसाइट पर अपलोड की गई OMR शीट अलग है. परिवार का दावा है कि उन्होंने NTA की आधिकारिक आंसर-की से अपने उत्तर मिलाए थे, जिसके आधार पर करीब 720 में से 702 अंक बनने चाहिए थे, लेकिन ऑफिशियल स्कोरकार्ड में केवल 87 अंक दिखाई दिए. 

See also  CBSE issues clarification over third language assessment policy in Class 9 and 10: ‘No Board examination for….’

कानपुर की छात्रा का दावा, दो घंटे में बदल गए नंबर

कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने भी रिजल्ट में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पहले OMR शीट में प्रश्नों का क्रम गलत था, जिसकी शिकायत उन्होंने NTA से की थी. बाद में NTA ने संशोधित OMR उपलब्ध कराई, लेकिन स्कोर वही रहा. आर्या के अनुसार 16 जुलाई की रात करीब 12 बजे जब उन्होंने रिजल्ट देखा तो 540 अंक दिखाई दे रहे थे, लेकिन करीब दो घंटे बाद दोबारा वेबसाइट खोलने पर स्कोर घटकर केवल 167 अंक रह गया फिलहाल वेबसाइट पर 167 अंक ही दिखाई दे रहे हैं. आर्या ने इस संबंध में सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ NTA और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ईमेल भेजकर जांच की मांग की है. उनका कहना है कि अगर सही कार्रवाई नहीं हुई तो वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगी.

यह भी पढ़ें –   Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?

NTA ने आरोपों पर दिया जवाब

सोशल मीडिया पर OMR शीट और स्कोर को लेकर उठ रहे दावों के बीच NTA ने भी अपना पक्ष रखा है. एजेंसी का कहना है कि जिन उम्मीदवारों के मामले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उनके रिकॉर्ड की जांच की गई है और NTA के पास मौजूद मूल OMR शीट पूरी तरह सही है. एजेंसी के अनुसार, OMR रिस्पॉन्स-की चैलेंज विंडो के दौरान सभी संबंधित उम्मीदवारों को उनकी असली OMR शीट रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजी जा चुकी थी. NTA ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही कुछ OMR शीट्स में डिजिटल छेड़छाड़ की गई है.

NTA ने क्या कहा?

See also  International Career Opportunities: इन यूनिवर्सिटीज से किया UG तो विदेश में पक्की है नौकरी! जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन?

एजेंसी के मुताबिक, आर्या सिंह की वायरल OMR शीट में इनविजिलेटर के हस्ताक्षर का समय बदला गया था, जबकि लक्ष्य सिंह के मामले में डिजिटल तरीके से अतिरिक्त उत्तर भरे गए थे. वहीं अभय यादव के दावों को भी रिकॉर्ड से मेल नहीं खाने वाला बताया गया. NTA ने साफ किया कि आर्या सिंह के 167, लक्ष्य सिंह के 116 और अभय यादव के 164 अंक सही हैं और आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार इनमें कोई गड़बड़ी नहीं है. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि फर्जी OMR शीट बनाना, उसमें छेड़छाड़ करना या उसे सोशल मीडिया पर फैलाना Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के तहत दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें – NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required