NEET (UG) 2026 Re-Exam: नीट उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! 21 मई तक बदल लें अपना एग्जाम सिटी, नहीं लगेगी कोई फीस


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 की दोबारा परीक्षा (Re-exam) को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बेहद अहम नोटिस जारी किया है. बता दें कि इस री-एग्जाम के लिए एनटीए ने परीक्षा की तारीख, समय और शहर बदलने की प्रक्रिया से जुड़ी हर जरूरी जानकारी साझा कर दी है. पॉइंट वाइज समझते हैं हर एक स्टेप.

21 जून को होगी परीक्षा

एनटीए के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को होगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक तय किया गया है. हमेशा की तरह यह परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में होगी. इसका मतलब यह है कि स्टूडेंट्स को पेन और पेपर (OMR Sheet) के जरिए ही अपने उत्तर देने होंगे. देश और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स को पेपर देने में कोई परेशानी न हो.

15 मई से शुरू हुई ‘विंडो’, एग्जाम सिटी बदलने का मौका

इस बार एनटीए ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. अगर कोई छात्र अपनी वर्तमान लोकेशन या सुविधा के हिसाब से अपना परीक्षा केंद्र (Exam City) बदलना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है. इसके लिए एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर ‘विंडो’ ओपन कर दी है. उम्मीदवार 15 मई से 21 मई की रात 11:50 बजे तक अपने वर्तमान पते और परीक्षा के शहर की पसंद (Exam City Choice) को अपडेट कर सकते हैं.

See also  Indian Army Agniveer CEE Exam 2026 Admit Card Releasing Today For Over 25,000 Posts | Education and Career News

कैसे चुनें अपनी पसंद का शहर?

नोटिस के अनुसार, छात्र फॉर्म में सुधार करते समय अपनी पहली (First Choice) और दूसरी पसंद (Second Choice) का परीक्षा शहर चुन सकेंगे. एनटीए कोशिश करेगा कि छात्रों को उनकी पसंद का शहर ही अलॉट किया जाए. हालांकि, जो छात्र अपने फॉर्म में कोई बदलाव नहीं करना चाहते हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप कोई बदलाव नहीं करते हैं तो आपका पुराना परीक्षा शहर ही मान्य रहेगा और आपको उसी केंद्र पर जाना होगा.

कोई अतिरिक्त फीस नहीं, केवल इन दो चीजों में सुधार का मौका

एनटीए ने अपने नोटिस में यह बात पूरी तरह साफ कर दी है कि छात्रों को इस अपडेट के लिए कोई भी एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी. यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है. इसके साथ ही एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल अपने ‘वर्तमान पते’ और ‘परीक्षा शहर’ की पसंद में ही बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा फॉर्म में मौजूद किसी भी अन्य जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि या कैटेगरी में किसी भी तरह के सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी.

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब आएगी?

एनटीए के मुताबिक, छात्रों की ‘एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ (जिससे परीक्षा के शहर का पता चलता है) और ‘एडमिट कार्ड’ (Admit Card) सहित बाकी सभी जरूरी निर्देश 14 जून 2026 तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: पेपर लीक के बाद NEET UG 2026 री-एग्जाम जून में शिफ्ट, मेडिकल एडमिशन की टाइमलाइन कैसे बदलेगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  KEA releases KCET 2026 draft seat matrix, objections open till June 9 | Education News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required