job search strategy for freshers to build strong linkedin profile
हर युवा चाहता है कि जैसे ही उनका कॉलेज खत्म को उनको एक अच्छी और पसंदीदा नौकरी मिल जाए। हालांकि आज के डिजिटल दौर में सिर्फ रिज्यूमे बनाना काफी नहीं होता है। बल्कि एक मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल बनाना भी उतना ही जरूरी है। अधिकतर कंपनियां और रिक्रूटर्स नए टैलेंट को ढूंढने के लिए LinkedIn का सहारा लेते हैं। वहीं अगर आप भी फ्रेशर हैं और आपके पास कोई बड़ा वर्क एक्सपीरियंस नहीं है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि लिंक्डइन प्रोफाइल आपका सबसे बड़ा हथियार बन सकती है।
दरअसल, अगर आप लिंक्डइन पर सही तरीके से प्रोफाइल बनाते हैं, तो आप सही लोगों और कंपनियों के नजर में आएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे फ्रेशर्स अपनी LinkedIn प्रोफाइल को प्रोफेशनल और असरदार बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Career Break के बाद Corporate World में मजबूत वापसी के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
फ्रेशर्स कैसे बनाएं LinkedIn प्रोफाइल
एक अट्रैक्टिव और शानदार प्रोफाइल बनाने के लिए आप भी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपनी ड्रीम जॉब पा सकते हैं।
प्रोफेशनल प्रोफाइल फोटो
आपकी फोटो से ही आपकी प्रोफाइल को पहचान मिलती है। इसलिए फोन से ली गई साफ और मुस्कुराती हुई कैजुअल/फॉर्मल लगाएं, न कि दोस्तों, ग्रुप या फिर जानवर वाली फोटो लगानी चाहिए।
शिक्षा और शुरुआती एक्सपीरियंस
अपनी प्रोफाइल में कॉलेज, डिग्री और मुख्य विषयों का साफतौर जिक्र करना चाहिए। अगर आपके पास फुल टाइम जॉब का एक्सपीरियंस नहीं है, तो पार्ट टाइम, इंटर्नशिप, समर जॉब या वॉलिंटियर वर्क को एड करें। इसके अलावा कॉलेज अचीवमेंट्स, प्रोजेक्ट्स और अच्छे मार्क्स आदि को भी प्रोफाइल में शामिल करें।
हाइलाइट करें स्किल्स
प्रोफाइल में पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स के दौरान सीखी गई स्किल्स को एड करें। सिर्फ कोडिंग या डिजाइनिंग जैसी टेक्निकल स्किल्स ही नहीं बल्कि टीमवर्क, प्रॉब्लम सॉल्विंग, कम्युनिकेशन और टाइम मैनेजमेंट जैसी सॉफ्ट स्किल्स भी उतनी की जरूरी होती है।
समरी या अबाउट सेक्शन
यह आपकी प्रोफाइल का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसलिए इसको अपना ‘एलिवेटर पिच’ समझना चाहिए। सिर्फ कोर्सेज की लिस्ट बनाने की जगह पर पैशन, कॅरियल गोल्स और अपनी खूबियों को 3 से 4 वाक्यों में अच्छे से शेयर करें।
एक्टिव रहें
कई लोग प्रोफाइल बनाकर छोड़ देते हैं। लेकिन यह गलती नहीं करनी चाहिए। बल्कि अपनी प्रोफाइल बनाकर अपने फील्ड से जुड़े विचार, आर्टिकल्स और प्रोजेक्ट्स नियमित रूप से पोस्ट करते रहें। दूसरों की पोस्ट पर अच्छे कमेंट्स करें और अपनी फील्ड के प्रोफेशनल लोगों से कनेक्ट रहें।
LinkedIn प्रोफाइल चेकलिस्ट
बता दें कि आपको अपनी प्रोफाइल बनाने से पहले यह पता होना चाहिए कि क्या करें और क्या न करें।
प्रोफाइल सेक्शन में अपनी साफ, प्रोफेशनल और मुस्कुराती हुई फोटो लगाएं।
हेडलाइन में अपनी डिग्री और लक्ष्य लिखें, ‘Student’ या ‘Unemployed’ लिखने की भूल न करें।
एक्सपीरियंस में इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और वॉलंटियर काम जोड़ें। कभी भी अपना वर्क एक्सपीरियंस खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
अपनी स्किल्स में हार्ड और सॉफ्ट दोनों स्किल्स को शामिल करें। बिना सीखी हुई या कोई फेक स्किल्स को इसमें एड न करें।
एक फ्रेशर के रूप में अनुभव की कमी होना एक आम बात है। लेकिन LinkedIn आपकी काबिलियत और सोच को दिखाने का सबसे बेहतरीन मंच है। इसलिए आज ही LinkedIn पर अपना प्रोफाइल अपडेट करें और अपने शानदार कॅरियर की शुरूआत करें।