mahahsscboard.in, Maharashtra Board 12th Class Result 2026 LIVE: आज दोपहर 12 बजे HSC रिजल्ट का लिंक होगा एक्टिव


mahahsscboard.in, results.digilocker.gov.in, hscresult.mkcl.org, results.targetpublications.org, results.navneet.com, MSBSHSE Maharashtra Board HSC Class 12th Result 2026 LIVE : शनिवार 2 मई को दोपहर 12 से 1 बजे बीच महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे आएंगे। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी कुछ ही देर में इस साल 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच कराई गई महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बैठे बच्चे MSBSHSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड परीक्षा सीट नंबर और मां का नाम जैसे डिटेल की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा सरकारी पोर्टल डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर भी यह उपलब्ध रहेगा। बच्चे डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कब हुई थी बोर्ड परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं इस साल 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई।

कितने बच्चों को है नतीजों का इंतजार?

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 15.32 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें सबसे ज्यादा करीब 7.99 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम से, 3.80 लाख आर्ट्स से, 3.20 लाख कॉमर्स से, जबकि कुछ छात्र वोकेशनल और आईटीआई से भी शामिल हैं।

MSBSHSE 12th HSC Result 2026 : कहां और कैसे देखें रिजल्ट
इन लिंक से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

  • results.digilocker.gov.in
  • mahahsscboard.in
  • hscresult.mkcl.org
  • results.targetpublications.org
  • results.navneet.com

Maharashtra Board Result 2026 : बोर्ड परीक्षा सीट नंबर से चेक करें रिजल्ट
नतीजों की घोषणा के कुछ देर बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर उपलब्ध होगा। इस बार बोर्ड परीक्षा में बैठे बच्चे यहां बताए स्टेप की मदद से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर नजर आ रहे Maharashtra Board HSC Result 2026 एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई बोर्ड परीक्षा सीट नंबर और मां का नाम जैसे डिटेल भरें।
  • बगल में नजर आ रहे कैप्चा कोड को भरें और व्यू रिजल्ट या सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही देर में MSBSHSE HSC 12th Class स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे आप सेव या डाउनलोड कर सकते हैं. भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपलब्ध करा सकें, इसके लिए प्रिंट निकलवा सकते हैं।
See also  NEET UG Re-Exam 2026: Aryan Gupta, Panshul Bansal top by securing 715 marks

नतीजे आने के बाद बच्चे अपना रिजल्ट hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in वेबसाइट पर भी जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर (DigiLocker) की वेबसाइट digilocker.gov.in या results.digilocker.gov.in और ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। डिजिलॉकर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट
डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर HSC रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा, फिर अपना रोल नंबर या लॉगिन डिटेल डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं। अगर DigiLocker से रिजल्ट देखना है तो पहले अकाउंट क्रिएट और एक्टिवेट करना पड़ सकता है, फिर प्रोफाइल में जाकर आधार नंबर लिंक करना होगा। इसके बाद “Pull Partner Documents” में जाकर एग्जाम चुनें, जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।





Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required