1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चयनितों को देशभर की AVNL इकाइयों में पोस्टिंग मिलेगी.

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वर्ष 2026 के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1213 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती में आईटीआई पास युवाओं से लेकर इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), मानव संसाधन, मार्केटिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों के अनुभवी पेशेवरों तक के लिए अवसर मौजूद हैं.

भर्ती के तहत सबसे ज्यादा 1005 पद जूनियर टेक्नीशियन के लिए निकाले गए हैं. इसके अलावा 208 पद जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, वरिष्ठ प्रबंधक, सलाहकार और अतिरिक्त महाप्रबंधक जैसी कार्यकारी श्रेणी के पदों के लिए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सबसे ज्यादा भर्ती इन ट्रेडों में

तकनीकी पदों की बात करें तो फिटर (जनरल) के लिए सबसे अधिक 400 पद उपलब्ध हैं. इसके बाद मशीनिस्ट के 216 पद, इलेक्ट्रीशियन के 84 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 69 पद, रॉ मटेरियल मैनेजमेंट (OMHE) के 66 पद और वेल्डर के 55 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा फाउंड्रीमैन, क्वालिटी एश्योरेंस, पेंटर, इलेक्ट्रोप्लेटर, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस और अन्य ट्रेडों में भी भर्ती होगी.

कार्यकारी श्रेणी में सबसे अधिक 92 पद जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) के हैं. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मानव संसाधन, मेटलर्जी, राजभाषा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, मार्केटिंग, कंपनी सेक्रेटरी, जनसंपर्क, साइबर सुरक्षा और बौद्धिक संपदा जैसे क्षेत्रों में भी नियुक्तियां की जाएंगी.

See also  Govt Schools Narrow Digital Divide As Internet Access Reaches 63.1%: UDISE+ Report | Education and Career News

देशभर की यूनिटों में मिलेगी पोस्टिंग

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति AVNL की विभिन्न इकाइयों में होगी. इनमें चेन्नई के अवाडी स्थित HVF, जबलपुर की OFMK, मेडक की MTPF, अंबरनाथ की EFA समेत देश के अन्य केंद्र शामिल हैं. सभी नियुक्तियां फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट (Fixed Term Employment) के आधार पर की जाएंगी.

किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NTC/NAC) प्रमाणपत्र अनिवार्य है. वहीं जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में BE/BTech या अन्य निर्धारित स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है.

मानव संसाधन, वित्त, मार्केटिंग, राजभाषा, कंपनी सेक्रेटरी और जनसंपर्क जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है. वहीं सलाहकार (वित्त एवं ऑडिट) पद के लिए उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना और कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. बिजनेस डेवलपमेंट के अतिरिक्त महाप्रबंधक पद के लिए सेवानिवृत्त सेना अधिकारी (कम से कम कर्नल रैंक) और 15 वर्ष का अनुभव आवश्यक है.

यह भी पढ़ें – AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

जूनियर टेक्नीशियन से लेकर डिप्टी मैनेजर तक के पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. वरिष्ठ प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, अतिरिक्त महाप्रबंधक और सलाहकार पदों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है.

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

See also  ​Manipur Board 10th Result​: मणिपुर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इतने फीसदी स्टूडेंट्स पास; ऐसे करें तुरंत चेक

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को AVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर  सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त OTP से सत्यापन कर लॉगिन करना होगा. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. अंतिम चरण में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें – IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required