Elena Rybakina Wins US Open


  • Hindi News
  • Career
  • Elena Rybakina Wins US Open | DRDO New Testing Site In West Bengal

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. BRICS 2026 के पहले दिन ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया

  • 12 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया।
  • इसमें व्यापार और आतंकवाद से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और संस्थागत सुधार जैसे मुद्दों पर सभी देशों ने अपना मत दिया।
  • इस घोषणापत्र में टैरिफ, व्यापारिक तनाव और भू-राजनीतिक बंटवारे के माहौल में, समूह ने एकतरफा व्यापार प्रतिबंधों का विरोध किया।
  • साथ ही, ब्रिक्स देशों के बीच सीमा-पार भुगतान और निवेश को आसान बनाने की कोशिशों पर भी जोर दिया गया।
  • पीएम मोदी ने BRICS में प्रस्ताव दिया कि हर साल अध्यक्षता बदलने के बावजूद BRICS की पहलों और फैसलों का लगातार फॉलो-अप हो सके।
  • घोषणा में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार, विकासशील देशों की अधिक भागीदारी और बहुपक्षीय संस्थाओं को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने पर जोर दिया गया।
  • नेताओं ने ग्लोबल साउथ की भविष्य की तकनीकों और उनके लिए बनने वाले नियमों में समान भागीदारी की जरूरत पर भी मंजूरी दी।
  • BRICS देशों ने आर्थिक सहयोग, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार/भुगतान और वैश्विक व्यापार को सरल बनाने जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया।
  • AI को भी महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया गया और सुरक्षित, समावेशी तथा नैतिक AI सहयोग पर जोर दिया गया।
  • BRICS की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए।
See also  Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released

2. पश्चिम बंगाल के जुनपुट में DRDO के नए टेस्टिंग सेंटर को मंजूरी

  • 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के जुनपुट में DRDO के नए टेस्टिंग सेंटर को मंजूरी दी।
  • ये सेंटर ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के एडिशनल टेस्टिंग सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा।
  • इस नए टेस्टिंग सेंटर का उद्देशय चांदीपुर में लगातार बढ़ती हथियार टेस्टिंग के दवाब को कम करना है।
  • अब जुनपुट में छोटी दूरी की मिसाइलों, हथियार प्रणालियों और रडार उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा।
जुनपुट बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है और चांदीपुर से करीब 70 किमी दूर है।

जुनपुट बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है और चांदीपुर से करीब 70 किमी दूर है।

स्पोर्ट्स (SPROTS) 3. एलेना रायबकिना US ओपन खिताब जीता

  • 13 सितंबर को कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर पहली बार US ओपन खिताब जीता।
  • न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए फाइनल में रायबकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया।
  • रायबकिना ने इससे पहले 2022 में विंबलडन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
  • इस जीत के साथ रायबकिना ने अपना तीसरा विमेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और आफिशियली वर्ल्ड नंबर-1 बन जाएंगी।
  • सबालेंका लगातार दो बार की US ओपन चैंपियन और सबालेंका पिछले 99 हफ्तों से दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी थीं।
  • सबालेंका 19 मैचों में US ओपन की विनर रही हैं।

4. भारत ने जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 जीता

  • 13 सितंबर को भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया।
  • चीन के मोकी में खेले गए फाइनल में भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ।
  • इस जीत के साथ भारतीय जूनियर विमेंस टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। साथ ही, टीम ने FIH जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
  • फाइनल जीतने के तुरंत बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपए के कैश प्राइज का ऐलान किया। सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया।
  • भारत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 और क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराया। इससे पहले टीम ने मेजबान चीन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला था।
  • भारत ने जापान को 7-0 और मलेशिया को 11-1 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के पहले मैच में भी भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था।
See also  RRB revises exam dates for RPF-SI, Technician and others; RRB ALP admit cards released | Jobs News
जूनियर विमेंस एशिया कप में सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

जूनियर विमेंस एशिया कप में सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

निधन (DEATH)

4. मशहूर एक्टर सोलोमन पप्पैया का निधन

  • 12 सितंबर को मशहूर तमिल एक्टर सोलोमन पप्पैया का निधन हो गया। वे 90 साल के थे।
  • सोलोमन सदियों पुरानी ‘पट्टिमंड्रम’ (बहस-मुबाहिसे की कला) को एकेडमिक में बदलकर लाखों घरों तक पहुंचाया।
  • 1961 से 1994 तक द अमेरिकन कॉलेज, मदुरै में प्रोफेसर के तौर पर तमिल पढ़ाई और बाद में तमिल विभाग के प्रमुख बने।
  • सोलोमन ने 1992 में फिल्म ‘पुदु वर्षम’ से फिल्मी सफर की शुरुआत की
  • 2021 में सोलोमन को भारत सरकार ने देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।
द अमेरिकन कॉलेज से बैचलर्स और त्यागराजर कॉलेज से तमिल में मास्टर्स किया।

द अमेरिकन कॉलेज से बैचलर्स और त्यागराजर कॉलेज से तमिल में मास्टर्स किया।

आज का इतिहास

  • 1833 में विलियम बेंटिक भारत के पहले गवर्नर-जनरल बने।
  • 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के तौर पर अपनाया और राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाने की शुरुआत हुई।

——————–

ये खबर भी पढ़ें..

12 सितंबर के करेंट अफेयर्स:BRICS 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, भारत और फ्रांस मिलकर स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  QS World University Ranking 2027: IIT Delhi Tops India, No Indian in Top 200

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required