Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released


  • Hindi News
  • Career
  • Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3,540 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती की। साथ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. राजस्थान में 3,540 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 मई से शुरू आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने टीचिंग एसोसिएट्स (Raj-CES) 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3,540 पद भरे जाएंगे। 5 मई को अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअसल बेसिस पर की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

NET/SLET/पीएचडी की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 600 रुपए
  • ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 400 रुपए
  • पीडब्ल्यूडी : 400 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर

सैलरी :

28,850 रुपए प्रतिमाह

मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • जनरल कैटेगरी : हर पेपर के लिए 36%
  • एससी, एसटी : हर पेपर में 5% का रिलैक्सेशन दिया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न :

पेपर सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स ड्यूरेशन
पेपर – 1 जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान 60 75 1 घंटा
पेपर – 2 पद से संबंधित विषय 120 300 2 घंटा
टोटल 180 375 3 घंटा

ऐसे करें आवेदन :

  • एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • Recruitment Portal पर जाकर Teaching Associate Apply Link पर क्लिक करें।
  • यदि नए यूजर है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
See also  Rajasthan SI Re-Exam: 1.53 Lakh Candidates Appear, Single Day Exam

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. अहमदाबाद नगर निगम में 172 भर्ती, सैलरी 63 हजार से ज्यादा

अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है।

कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
सामान्य 69
ईडब्ल्यूएस 17
एसईबीसी 45
एससी 16
एसटी 25
कुल पदों की संख्या 172

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, फायर/ऑटो/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा/बीई, फायर फाइटिंग कोर्स, CCC और एएमसी स्वयंसेवी सेवा अनुभव।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 32 साल
  • एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिलाएं : 5 साल की छूट
  • दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) : 10 साल की छूट

फीस :

  • सामान्य : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
  • दिव्यांग : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सैलरी :

19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • सामान्य : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
  • दिव्यांग : नि:शुल्क

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट :

  • हाइट : 165 सेमी
  • वेट : 3.50 किलोग्राम
  • चेस्ट: 76 सेमी (नॉर्मल)
  • चेस्ट एक्सपेंशन : 81 सेमी

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाएं।
  • मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
  • ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी, एज लिमिट 45 साल

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

See also  KSP KSISF constable exam 2018 admit card out, download from ksp.gov.in | Jobs News

रिस्क मैनेजमेंट :

मिनिमम 55% अंकों के साथ स्टैटिक्स या इकोनॉमिक्स में बीएससी, या फायनेंस या बैंकिंग में एमबीए की डिग्री। एफआरएम, सीएपीए या पीआरएम का सर्टिफिकेट, 10 साल बैंक में काम करने का एक्सपीरियंस जिसमें से 5 साल रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम किया हो।

फायनेंस एंड अकाउंट्स :

ग्रेजुएशन के साथ सीए की डिग्री, बैंक में 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें 7 साल कॉर्पोरेट टैक्स या बैलेंस शीट पर हेड ऑफिस लेवल पर काम किया हो।

क्रेडिट ऑफिसर :

सीए, सीएफए, आईसीडब्ल्यूए या बैकिंग या फायनेंस में दो साल पीजी, 10 साल बैंकिंग का एक्सपीरियंस जिसमें से 7 साल कॉर्पोरेट या लार्ज क्रेडिट हैंडलिंग की हो।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 33 साल
  • अधिकतम : 45 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट

सैलरी :

शुरुआती सैलरी : 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, महिला : 175 रुपए
  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती; इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों का नोटिफिकेशन जारी, CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ं

खबरें और भी हैं…
See also  BSNL JTO Recruitment 2026 : BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required