UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन


उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती का रास्ता खुल गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय के कंप्यूटर संवर्ग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर की कुल 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 के तहत निकाली गई है. खास बात यह है कि इसमें सभी उम्मीदवार सीधे आवेदन नहीं कर सकेंगे. 

कंप्यूटर ऑपरेटर के कैटेगरी वाइज पद 

UPSSSC की इस भर्ती में कंप्यूटर संवर्ग के तहत कुल 12 रिक्तियां हैं. इनमें सबसे ज्यादा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 11 पद हैं, वही सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का 1 पद है. कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 11 पदों में 5 जनरल, 2 ओबीसी, 1 ईडब्ल्यूएस और 3 एससी पद है. एसटी के लिए कोई पद नहीं है, वहीं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद जनरल कैटेगरी में है. 

पीईटी 2025 पास होना जरूरी 

यह सामान्य ओपन भर्ती नहीं है. इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का UPSSSC पीईटी 2026 परीक्षा में शामिल होना और उसका स्कोर कार्ड प्राप्त होना जरूरी है. आयोग पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवार को कंप्यूटर ऑपरेटर की मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्ट लिस्ट करेगा. रिक्तियों की संख्या के 15 गुना तक अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा. शॉर्टलिस्टिंग संबंधित कैटेगरी में उपलब्ध पदों और पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी. अगर किसी उम्मीदवार का पीईटी 2025 में नॉर्मलाइज्ड स्कोर जीरो या नेगेटिव है, तो उन्हें इस मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा. वहीं अंडर इन्वेस्टिगेशन या प्रोविजनल कैटेगरी वाले उम्मीदवारों के आवेदन आयोग के अंतिम निर्णय के अधीन स्वीकार किए जाएंगे. 

See also  Less than 2% colleges offer work-linked degrees: TeamLease Survey | Jobs News

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के लिए योग्यता 

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उसके साथ उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए. केवल इस पद के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है. वहीं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के एक पद के लिए भी उम्मीदवार के पास के मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. 

कितनी मिलेगी कंप्यूटर ऑपरेटर को सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी मिलेगी. कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए का पद लेवल 4 में है, जिनमें वेतनमान 25,500 से 83,100 रुपये हैं. वहीं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का पद लेवल 2 में है, इसका वेतनमान 19,900 से 63,200 रुपये हैं. बेसिक वेतन के अलावा पदों के अनुसार मिलने वाले वेतन भत्ते और सुविधाएं भी लागू होगी. 

28 सितंबर तक भरना होगा फॉर्म 

UPSSSC कंप्यूटर ऑपरेटर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर है. आवेदन फीस का पेमेंट और फॉर्म में निर्धारित संशोधन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 रखी गई है. वहीं मुख्य परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें-Air Force में कैसे बनते हैं एयर मार्शल, कितने प्रमोशन के बाद मिलता है यह पद?

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में पहले पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. मुख्य परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी. पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग होने के कारण उम्मीदवारों के लिए पीईटी 2025 की जानकारी और स्कोर से जुड़े विवरण जरूरी होंगे. 

See also  Amazon Instamart Suspended for Dhatura Sale

कैसे भरे UPSSSC कंप्यूटर ऑपरेटर का फॉर्म? 

  • कंप्यूटर ऑपरेटर का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद लाइव एडवर्टाइजमेंट सेक्शन खोलें.
  • अब विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/ 2026 के संबंधित भर्ती लिंक पर जाएं. 
  • यहां पीईटी 2025 से संबंधित रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • आवेदन फार्म में पर्सनल, एजुकेशनल, कैटेगरी और दूसरी जरूरी जानकारी भरें.
  • अब मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर आदि अपलोड करें. 
  • इसके बाद भरी गई जानकारी को ध्यान से जांचे और निर्धारित 25 रुपये ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें.
  • लास्ट में आवेदन को एक बार फिर चेक करके सबमिट कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required