cbseresults.nic.in, CBSE Class 12 Result soon : क्या इसी हफ्ते खत्म होगा सीबीएसई 12वीं के 18.59 लाख बच्चों का इंतजार? – एजुकेशन


CBSE 12 class result soon

CBSE 12 class result soon : इस साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 18,59,551 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

CBSE Class 12 Result Date and Time : सीबीएसई 10वीं के नतीजों के बाद अब सबकी नजरें CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर टिकी हैं। इस साल 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच हुई CBSE 12वीं की परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्रों और उनके पेरेंट्स में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 18,59,551 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

माना जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10वीं की तरह ही इस हफ्ते 12वीं का रिजल्ट जारी कर छात्रों को चौंका सकता है। ऐसे में बच्चों को सलाह है कि वे रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) और उमंग पोर्टल (web.umang.gov.in) या इन दोनों के मोबाइल ऐप पर अपडेट के लिए नजर बनाए रख सकते हैं।

आम तौर पर सीबीएसई 10वीं क्लास के नतीजे घोषित होने के एक या दो दिन बाद 12वीं क्लास के रिजल्ट भी घोषित कर देता है। पिछले साल बोर्ड ने मई के मध्य में परिणाम जारी किए थे। हालांकि यह भी संभावना है कि शैक्षणिक सत्र के समय पर शुरू होने और 15 मई से शुरू होने वाली ‘द्वितीय बोर्ड परीक्षा’ (फेज-2) को देखते हुए 12वीं के नतीजे अप्रैल महीने के अंत तक या मई के पहले वीक में घोषित हो सकते हैं।

See also  AP EAMCET provisional answer key on May 23 | Education News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required