Cbse 10th Result 2026: जल्द जारी होगा सीबीएसई 10वीं का सेकंड बोर्ड रिजल्ट, इस तरह से कर पाएंगे चेक


Cbse 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. बोर्ड रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा. सीबीएसई ने इस साल कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की नीति लागू की है, जिसमें एक मुख्य परीक्षा और दूसरी अंक सुधार परीक्षा शामिल है. 25 जून 2025 को जारी ऑफिशियल अधिसूचना में बोर्ड ने कहा था कि सीबीएसई सेकंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जून 2026 में घोषित किए जाएंगे, हालांकि बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख की पुष्टि नहीं की है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट कब जारी कर सकता है और इस रिजल्ट को स्टूडेंट कैसे चेक कर पाएंगे?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर हुए बदलाव

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिश के बाद 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की नीति लागू की है. एनईपी के अनुसार बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने का अवसर प्रदान किया है. अपने दूसरे बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे, छात्र बोर्ड के ऑफिशिल पोर्टल cbse.gov.in और cbseresults.nic.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने 16 अप्रैल को कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया. इस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 93.70 रहा. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.99 पासिंग प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 92.60 रहा.

See also  'Nimbooda Nimbooda', 'Bumbro' Lyrics Found In Odisha School Textbooks, Sparks Row | Education and Career News

दूसरे मौके में छात्रों ने दर्ज की अच्छी भागीदारी

सीबीएसई सेकंड बोर्ड की परीक्षा 15 से 21 मई के बीच आयोजित की गई थी. वहीं दूसरे चरण की परीक्षा शुरू होने पर देशभर के छात्रों ने जबरदस्त भागीदारी दिखाई थी. आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण की परीक्षा के लिए लगभग 6.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें से 5.25 लाख से ज्यादा आवेदन उन छात्रों के थे, जो पहले बोर्ड परीक्षा के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते थे. वहीं कंपार्टमेंट कैटेगरी के तहत 85,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसके अलावा सेकंड बोर्ड के दौरान पेश किए गए सभी सब्जेक्ट में से साइंस में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए. गणित और सामाजिक विज्ञान में भी अच्छी खासी स्टूडेंट्स ने भागीदारी दिखाई. इन सब्जेक्ट में विशेष रूप से उन छात्रों ने अच्छी-खासी भागीदारी दिखाई जो अपने अंकों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे थे.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद क्लास 10 सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी भरें.
  • जानकारी सबमिट करते ही स्टूडेंट का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब इस रिजल्ट को स्टूडेंट डाउनलोड करके भी फ्यूचर के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ का जलवा, नितिन पचौरी ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक

डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • स्टूडेंट www.digilocker.gov.in⁠ वेबसाइट या DigiLocker डिजिलॉकर ऐप पर लॉगिन करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • इसके लिए अगर स्टूडेंट का अकाउंट नहीं है, तो सबसे पहले मोबाइल नंबर और आधार की मदद से डिजिलॉकर ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करने के बाद एजुकेशन सेक्शन में जाए और सीबीएसई सेलेक्ट करें.
  • यहां रोल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी भरकर डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकते हैं.
See also  Smriti Irani Education Qualification: From TV Stardom To BJP’s Big National Role, Know Her Journey

ये भी पढ़ें-इन आसान तरीकों को अपनाएं, एक साल में मिल जाएगी सरकारी नौकरी- आजमा कर देख लें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required