BPCL में बंपर भर्ती! सालाना 55 लाख रुपये तक सैलरी, इन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • BPRL, कंपनी सेक्रेटरी, फाइनेंस, पेट्रोकेमिकल्स विभागों में नियुक्तियां होंगी.

देश की प्रमुख तेल और गैस कंपनी BPCL ने मिड-सीनियर लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आकर्षक सैलरी है, जो कई पदों पर सालाना 55 लाख रुपये से भी ज्यादा तक पहुंच रही है. ऐसे में सरकारी क्षेत्र में शानदार वेतन और प्रतिष्ठित करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है.

BPCL ने 31 मई 2026 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल BPCL के करियर पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. कंपनी ने भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (BPRL), कंपनी सेक्रेटरी, फाइनेंस, पेट्रोकेमिकल्स और वेसाइड एमिनिटीज (WSA) जैसे विभागों में कई पदों पर भर्ती निकाली है.

इस भर्ती अभियान के तहत BPRL में 5 पद, कंपनी सेक्रेटरी विभाग में 4 पद, पेट्रोकेमिकल्स में 2 पद और वेसाइड एमिनिटीज में 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. वहीं फाइनेंस विभाग में जरूरत के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

कौन कर सकता है अप्लाई?

योग्यता की बात करें तो BPRL के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास BE, BTech या Geology एवं Geophysics में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए ICSI की योग्यता अनिवार्य रखी गई है. वहीं फाइनेंस विभाग के लिए CA या ICWA की डिग्री जरूरी होगी.

See also  Telangana SSC Result 2026: Recounting from April 30, supplementary exams from June 5 | Education News

पेट्रोकेमिकल्स और वेसाइड एमिनिटीज विभागों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट क्षेत्र की डिग्री मांगी गई है. आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु 34 से 50 वर्ष के बीच रखी गई है. कुछ वरिष्ठ पदों पर यह सीमा 55 वर्ष तक भी हो सकती है.  

यह भी पढ़ें – CBSE Re-evaluation 2026: जल्द खुलेगा री-वैल्यूएशन पोर्टल, अफवाहों पर न दें ध्यान; CBSE ने जारी किया बयान

सैलरी कितनी मिलेगी?

E2 ग्रेड के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा. मेट्रो शहरों में इनका अनुमानित सालाना CTC करीब 21.07 लाख रुपये होगा. E3 ग्रेड के कर्मचारियों को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा. इस ग्रेड में अनुमानित सालाना CTC लगभग 24.99 लाख रुपये रहेगा. E4 ग्रेड में चयनित उम्मीदवारों का वेतन 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रतिमाह तक होगा. इस श्रेणी का सालाना CTC लगभग 30.21 लाख रुपये बताया गया है.

E5 ग्रेड के अधिकारियों को 80,000 रुपये से 2,20,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. इनका अनुमानित वार्षिक CTC 34.45 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. E6 ग्रेड में नियुक्त उम्मीदवारों को 90,000 रुपये से 2,40,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. इस स्तर पर सालाना CTC लगभग 39.82 लाख रुपये रहेगा. E7 ग्रेड के अधिकारियों को 1 लाख रुपये से 2.60 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. इस ग्रेड का अनुमानित वार्षिक CTC 45.38 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. सबसे ऊंचे E8 ग्रेड में चयनित उम्मीदवारों को 1.20 लाख रुपये से 2.80 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. इस स्तर पर सालाना CTC करीब 55.49 लाख रुपये तक हो सकता है, जो इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है.

See also  RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 Declared: Check Cut-off Marks And Next Steps | Education and Career News

आवेदन शुल्क कितना

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क देना होगा. इसमें आवेदन शुल्क के साथ जीएसटी भी शामिल है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है.

यह भी पढ़ें – IPS की सबसे पहली पोस्टिंग कौन सी होती है, कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी? जानिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required