इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का अलग से वेतन नहीं होता.
  • कप्तान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड के अनुसार वेतन मिलता है.
  • सभी खिलाड़ियों को मैच फीस फॉर्मेट के हिसाब से मिलती है.
  • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट के लिए टीम घोषित.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. शुभमन गिल को वनडे और टेस्ट टीम की कमान दी गई है. टेस्ट में वाईस कैप्टन केएल राहुल को बनाया गया है जबकि ODI में ये जिम्मा श्रेयस उठाएंगे. लेकिन क्या आपको पता है टीम इंडिया के कप्तान को कितनी सैलरी मिलती है, या उसे बाकि टीम से ज्यादा पैसा मिलता है? आइए जानते हैं.

भारतीय क्रिकेट में कप्तान के लिए अलग से कोई फिक्स सैलरी नहीं होती. कप्तान भी उसी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के तहत पैसा पाता है, जिसमें बाकी खिलाड़ी शामिल होते हैं. बीसीसीआई हर साल खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रेड में बांटता है और उसी हिसाब से सालाना रकम देता है.

कैसे हैं ग्रेड?

सबसे ऊपर होता है ग्रेड A+. इस ग्रेड में आने वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके बाद ग्रेड A में 5 करोड़, ग्रेड B में 3 करोड़ और ग्रेड C में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. कप्तान अगर A+ ग्रेड में है, तो उसे 7 करोड़ मिलेंगे. अगर वह A ग्रेड में है, तो 5 करोड़. यानी रकम ग्रेड से तय होती है, कप्तानी से नहीं.

See also  NEET UG: What's new in computer-based test mode?

यह भी पढ़ें – कानून की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, अब लॉ कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी BNS और फोरेंसिक इन्वेस्टीगेशन

मैच फीस के बारे में जानें

अब बात करते हैं मैच फीस की. जब भी कोई खिलाड़ी मैच खेलता है, तो उसे हर फॉर्मेट के हिसाब से फीस मिलती है. टेस्ट मैच के लिए करीब 15 लाख रुपये, वनडे के लिए लगभग 6 से 7 लाख रुपये और टी20 के लिए करीब 3 लाख रुपये प्रति मैच दिए जाते हैं. यह फीस कप्तान और प्लेइंग-11 के बाकी खिलाड़ियों को बराबर मिलती है. अगर कोई खिलाड़ी स्क्वाड में है लेकिन प्लेइंग-11 में नहीं खेल रहा, तो उसे इस फीस का करीब आधा हिस्सा मिलता है. यानी अगर शुभमन गिल कप्तान हैं और कोई अन्य खिलाड़ी उसी मैच में खेल रहा है, तो दोनों को मैच फीस बराबर मिलेगी.

नए चेहरों को मौका

बीसीसीआई ने 14 से 20 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है. शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही एक टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान हुआ, जिसमें केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है और तीन नए चेहरों गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे और मानव सुथर को मौका मिला है.

यह भी पढ़ें – CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर अटक रहे छात्र, स्कैन कॉपी लेने में आ रही दिक्कतें बढ़ीं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  Counselling for admission to government Arts and Science colleges begins across Tamil Nadu



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required