UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन


यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी परीक्षा-2 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. 13 सितंबर को हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी में यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी किया है, जिसमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं.

इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने के दो सप्ताह के अंदर भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

कैसे चेक करें NDA-2 का रिजल्ट?

  • NDA 2 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े सेक्शन में जाएं.
  • अब यहां नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसके बाद पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करने के लिए कंट्रोल+F का इस्तेमाल करें.

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

यूपीएससी एनडीए-2 का रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया गया है. इसमें लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं. इसी के आधार पर उम्मीदवार यह पता लगा सकते हैं कि वह चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालीफाई हुए हैं या नहीं. वहीं ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा के रिजल्ट में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक शामिल नहीं है. आयोग एनडीए-2 के अंक और कट ऑफ मार्क्स पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी करेगा. यह जानकारी अंतिम रिजल्ट घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

See also  बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन

ये भी पढ़ें-CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

2 हफ्तों के अंदर SSB रजिस्ट्रेशन जरूरी

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब एसएसबी इंटरव्यू के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यूपीएससी के निर्देश के अनुसार उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के दो सप्ताह के अंदर joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. वहीं जिन उम्मीदवारों ने पहले ही इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, उन्होंने दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले सफल उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए चयन केंद्र और तारीख आवंटित की जाएगी. इसकी जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी.

इंटरव्यू के समय जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखें

यूपीएससी में उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वह एसएसबी इंटरव्यू के दौरान अपनी उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाणपत्र मूल रूप से संबंधित सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के सामने रखें. इसलिए उम्मीदवारों को अपनी जरूरी मार्कशीट और कास्ट सर्टिफिकेट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट को तैयार रखना होगा. एसएसबी इंटरव्यू चयन प्रक्रिया का अगला चरण है. लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अंतिम चयन के लिए संबंधित पात्रता शर्तों, मेडिकल फिटनेस और दूसरे मानकों को पूरा करना होगा.

ये भी पढ़ें-NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  JEE Advanced Results 2026: How to check & download IIT Roorkee scorecards

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required