NEET Re Exam 2026: देशभर में नीट परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले देख लीजिए पूरी चेक लिस्ट 


NEET Re Exam 2026: नीट यूजी एग्जाम आज 21 जून को देशभर में आयोजित किया जा रहा है. इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी, लेकिन उम्मीदवारों को इससे काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. एनटीए ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया है. ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी अभ्यर्थियों को परेशानी में डाल सकती है. इसलिए घर से निकलने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट, ड्रेस कोड और परीक्षा से जुड़े नियमों को एक बार अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है. 

समय पर पहुंचना सबसे जरूरी 

एनटीए के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे तक एंट्री मिलेगी. इसके बाद किसी भी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा चलेगी. जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि ट्रैफिक, मौसम और सुरक्षा जांच में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए समय से पहले केंद्र पहुंचे, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके. 

साथ रखें जरूरी डॉक्यूमेंट 

See also  MHT CET: No more institutional rounds for MBBS admissions in Maharashtra private colleges | Education News

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया एडमिट कार्ड ही मान्य होगा. पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस  या पैन कार्ड जैसे किसी एक मूल फोटो पहचान पत्र को साथ रखना होगा. पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना जरूरी है. पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा. 

परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं? 

उम्मीदवारों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल, जरूरी डॉक्यूमेंट और पारदर्शी फोल्डर या पाउच ही साथ ले जा सकते हैं. इसके अलावा किसी भी एक्स्ट्रा सामान को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैलकुलेटर, नोट्स, किताब, कागज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, हैंडबैग, पर्स और दूसरे डिजिटल डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित है. किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है. ज्वेलरी, धातु वाले आभूषण, भारी हेयर क्लिप और दूसरी धातु की वस्तुएं भी परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की परमिशन नहीं है. 

ये भी पढ़ें-NEET री-एग्जाम को लेकर NTA तैयार, तैनात किए 6700 ऑब्जर्वर, हर सेंटर पर 40 से 50 पुलिसकर्मी 

ड्रेस कोड का रखें ध्यान 

एनटीए ने इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. उम्मीदवार हल्के और साधारण कपड़े पहन कर आएं. लड़कों के लिए हाफ स्लीव टीशर्ट या शर्ट और नॉर्मल पेंट उपयुक्त मानी गई है. वहीं छात्राएं साधारण कुर्ती, सलवार सूट या हल्के कपड़े पहन सकती है. फुल स्लीव्स वाले कपड़े, भारी कढ़ाई वाले कपड़े, ड्रेस, जैकेट, हूडी और बड़े बटन वाले कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी गई है. फुटवियर में केवल चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की परमिशन होगी. बंद जूते और बूट्स बैन है. धार्मिक या ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर आने वाले उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से काफी पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.

See also  Study Abroad Tips: UK पढ़ने जा रहे हैं? उड़ान भरने से पहले इन 5 जरूरी काम करें पूरे

ये भी पढ़ें-NEET Re-Exam 2026: 22.79 लाख स्टूडेंट्स कल देंगे नीट परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड और क्या करें-क्या नहीं? यहां सबकुछ जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required