NHAI के साथ नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट पर काम सीखने का मौका, मिलेंगे सर्टिफिकेट और 40,000 रुपये – एजुकेशन


NHAI Internship Scheme

देशभर में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के काम करने के तौर-तरीकों को समझने का मौका है। (Image source : X/NHAI_Official)

घर से दफ्तर निकलना हो या फिर पढ़ाई के लिए कॉलेज-यूनिवर्सिटी जाना हो आप में से ज्यादातर लोगों को देश के किसी न किसी नेशनल हाईवे से होकर गुजरना होता होगा। संभव है कि आपने उस हाईवे को बनते भी देखा हो। बेहतर कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस के लिए देशभर में पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक बिछे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में कामकाज कैसे होते हैं? इसे करीब से समझने का मौका है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया देशभर के छात्रों को अपनी 2 महीने की समर इंटर्नशिप स्कीम के जरिए यह अवसर लेकर आया है। इस साल मई-जुलाई में होने वाली इंटर्नशिप के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

इंटर्नशिप से क्या हासिल होगा?

  • इस इंटर्नशिप के जरिए आपको देशभर में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करने और असली अनुभव लेने का मौका मिलेगा।
  • NHAI के मुताबिक इंटर्नशिप के लिए चयनित स्टूडेंट्स को अथॉरिटी दफ्तर और नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट साइट्स पर जाने का मौका मिलगा। साथ हीं वहां अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ काम करने के तौर तरीकों को करीब से समझा जा सकेगा, जिससे देश में बन रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को करीब से समझने का अनुभव मिलेगा।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required