NHPC में पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने 11000 का स्टाइपेंड


NHPC यानी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार की एक कंपनी है. यह कंपनी मुख्य रूप से जलविद्युत यानी पानी से बिजली बनाने का में काम करती है. NHPC देश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. अब इसी सरकारी कंपनी में युवाओं के लिए इंटर्नशिप करने का मौका मिला है. NHPC ने ये इंटर्नशिप PM इंटर्नशिप स्कीम के तहत निकाली है . खास बात यह है कि यह पेड इंटर्नशिप है, जिसमें चयन उम्मीदवारों को हर महीने 11,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।हु. यानी सहायता राशी दी जाएगी.

NHPC Internship 2026 क्या है?

NHPC की ओर से ग्रेजुएट छात्रों के लिए 6 महीने की इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा हैं . इस इंटर्नशिप का उद्धेश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ काम सिखाना और और उसका अनुभव देना है. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्रों को किसी कंपनी में काम करने का मौका मिलता है, जिससे उन्हें आगे नौकरी के लिए तैयारी करने में मदद मिल जाती है. इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को NHPC के काम और ऊर्जा से जुड़ी चीजों को समझने का मौका मिलेगा. यह उन छात्रों के लिए खास मौका हो सकता है, जो सरकारी जगह  में काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं.

हर महीने मिलेगा 11 हजार रुपये स्टाइपेंड

इस इंटर्नशिप में सबसे खास बात यह है की हर महीने सीखने वाले छात्रों को  11,000 रुपये दिए जाएंगे. इससे छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान अपने खर्चों को संभालने में मदद मिलेगी .पेड इंटर्नशिप होने की वजह से यह अवसर उन छात्रों के लिए भी अच्छा है, जो बिना किसी स्टाइपेंड के इंटर्नशिप करने के बजाय काम के साथ उनके रोजमर्रा के खर्चे में सहायता भी चाहते हैं . उपलब्ध जानकारी के अनुसार , NHPC की इस इंटर्नशिप में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं. सीटों की संख्या कम होने के कारण सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी जान लें.

See also  गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86% छात्रों ने मारी बाजी, जानें चेक करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें : UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?

कौन कर सकता है आवेदन?

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से ग्रेजुएट छात्रों के लिए है. हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह जरूर देखना चाहिए कि उनकी पढ़ाई और योग्यता संबंधित इंटर्नशिप की शर्तों के अनुसार है या नहीं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, जरूरी दस्तावेज और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जरूर चेक करें. इस इंटर्नशिप की लोकेशन बारामूला जम्मू और कश्मीर है.

कैसे करना होगा आवेदन?

इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए संबंधित PM इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर NHPC की उपलब्ध इंटर्नशिप को चेक किया जा सकता है. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी सही जानकारी भरनी होगी. साथ ही जरूरी दस्तावेजों को भी सही तरीके से अपलोड करना होगा. आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को उसका रिकॉर्ड अपने पास सुरक्षित रखना होगा.

छात्रों के लिए क्यों खास है यह मौका?

आज के समय में सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं है. कंपनियां नौकरी देते समय अनुभव और स्किल्स को भी देखती हैं. ऐसे में कॉलेज के दौरान की गई इंटर्नशिप छात्रों के लिए काफी मददगार हो सकती है. NHPC जैसी सरकारी कंपनी में इंटर्नशिप करने से छात्रों को प्रोफेशनल माहौल में काम करने का अनुभव मिलता है. उन्हें अपने क्षेत्र से जुड़ी चीजों को पास से समझने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें : बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  NMC approves 50 more MBBS seats at GMC Srinagar, intake rises to 250 from 2026-27



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required