गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं छात्र? जानें नियम


आज के समय में पढ़ाई का खर्च काफी बढ़ गया है. कॉलेज की फीस, किताबों और दूसरी जरूरतों का खर्च कई छात्रों के लिए मुश्किल हो जाता है. ऐसे छात्रों की मदद के लिए झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है. इसके तहत जो छात्र योग्य होंगे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन मिल सकता है. खास बात यह है कि यह लोन बिना किसी जमानत के दिया जाता है. आइए जानते हैं कि कौन छात्र इसके लिए आवेदन कर सकता है और आवेदन कैसे करना है.

क्या है गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड?

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना झारखंड सरकार की योजना है. इसका मकसद पैसों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई न रुकने देना है. इस योजना के तहत छात्र डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और आगे की पढ़ाई के लिए शिक्षा लोन ले सकते हैं. अधिकतम 15 लाख रुपये तक का लोन इस योजना में दिया जाता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं. डिप्लोमा के लिए झारखंड के मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना जरूरी है. ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई के लिए 10वीं और 12वीं झारखंड के मान्यता प्राप्त स्कूल से पास होना चाहिए. आवेदन के समय छात्र की उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. साथ ही जिस कॉलेज या संस्थान में एडमिशन लिया है, उसका योजना के तहत पात्र होना जरूरी है.

See also  Amid NEET UG Row, Congress Leader Digvijaya Singh Calls For White Paper On NTA Exam Leaks | India News

यह भी पढ़े : खिलाड़ी हैं और नौकरी ढूंढ रहे, Income Tax में मिल रहा मौका

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

छात्र Guruji Student Credit Card के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद नाम, पता, आधार, मोबाइल नंबर, कॉलेज, कोर्स और बैंक से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. आवेदन के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP से वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है. छात्र को लोन के लिए बैंक और उसकी ब्रांच का विकल्प भी चुनना होता है.

कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन करते समय 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. इसके अलावा कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण, फीस से जुड़ा दस्तावेज, बैंक अकाउंट की जानकारी और co-applicant के जरूरी दस्तावेज भी देने पड़ते हैं. आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें.

लोन और ब्याज से जुड़ी जानकारी

योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन मिल सकता है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सरकार की ब्याज सब्सिडी के बाद छात्रों के लिए ब्याज दर 3 से 4 प्रतिशत तक हो सकती है. लोन की मंजूरी बैंक की जांच और नियमों के आधार पर होती है. इसलिए आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता जरूर जांच लें.

यह भी पढ़े : गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Haryana ITI admission result 2026 out at admissions.itiharyana.gov.in: Direct link to download first merit list here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required