IAS Tukaram Mundhe: कौन हैं IAS तुकाराम? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर


IAS Tukaram Mundhe : महाराष्ट्र के चर्चित आईएएस अधिकारी तुकाराम हरिभाऊ मुंढे एक बार फिर अपने सख्त वर्किंग स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कमिश्नर का पद संभालने के बाद उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की. उनकी कार्रवाई से जहां खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल है, वहीं उनका लंबा ट्रांसफर रिकॉर्ड भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

2005 बैच के इस अधिकारी का करीब 21 साल की सेवा में 25वीं बार ट्रांसफर हुआ है. इसी वजह से उनकी तुलना हरियाणा कैडर के पूर्व आईएएस अशोक खेमका से की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर IAS तुकाराम कौन हैं, जिनका 21 साल में 25 बार ट्रांसफर हुआ. 

IAS तुकाराम कौन हैं?

तुकाराम मुंढे ने 25 मई 2026 को महाराष्ट्र FDA कमिश्नर का पद संभाला था. इसके बाद उन्होंने मिलावट और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सख्ती शुरू की. करीब दो महीनों में महाराष्ट्र भर में 1100 से ज्यादा निरीक्षण किए गए. इस दौरान करीब 50 करोड़ रुपये का खाद्य भंडार जब्त किया गया, जिसमें कथित तौर पर मिलावटी 1.6 लाख लीटर दूध भी शामिल था. 56 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित किए गए. संगठित गुटखा नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) भी लागू किया गया. उन्होंने पेप्सिको, रेड बुल और स्टिंग जैसी कंपनियों को अपने पेय पदार्थों पर एनर्जी ड्रिंक लिखने को लेकर चेतावनी दी थी. इसके बाद कंपनियों ने आदेश मानने की बात कही.

See also  JEE Main Results: Meet Aditya Gupta, Who Scored 100 Percentile, Now Aims For IIT Delhi | Education and Career News

तुकाराम मुंढे का IAS बनने का सफर

तुकाराम मुंढे का जन्म 3 जून 1975 को महाराष्ट्र के बीड जिले के ताड़सोना गांव में एक किसान परिवार में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई जिला परिषद स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने औरंगाबाद से उच्च शिक्षा हासिल की. उन्होंने इतिहास से बीए और पॉलिटिकल साइंस से एमए किया. मुंढे ने 2004 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और अखिल भारतीय रैंक 20 हासिल की. इसके बाद वह 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी बने.

यह भी पढ़ें – IGNOU 1 Year Master’s Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन

21 साल में 25 बार ट्रांसफर

आईएएस तुकाराम मुंढे के करियर में तबादलों का सिलसिला लगातार चर्चा में रहा है. अगस्त 2005 में सोलापुर में प्रशिक्षु उप-कलेक्टर के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग हुई. इसके बाद उन्होंने डिप्टी कलेक्टर, जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त, सचिव और कई अन्य जरूरी पदों पर काम किया. उनकी पोस्टिंग सोलापुर, नांदेड़, वाशिम, जालना, नवी मुंबई, नासिक, नागपुर और पुणे समेत कई जगहों पर रही. वर्ष 2018 और 2023 में उनका तीन-तीन बार ट्रांसफर हुआ, जबकि 2009, 2020 और अगस्त 2026 तक एक ही साल में दो-दो ट्रांसफर हुए.

क्यों चर्चा में रहते हैं मुंढे?

तुकाराम मुंढे अपनी सख्त और नियमों के पालन वाले वर्किंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. रेत माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी वह चर्चा में रहे हैं. उन्हें मैन ऑफ ए मिशन कहा गया है और वह बेस्ट कलेक्टर का अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं.FDA कमिश्नर बनने के बाद उन्होंने साफ कहा था कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के प्रति प्रशासन की ओर से नरमी नहीं बरती जाएगी. उनका कार्यालय आम लोगों के लिए भी खुला रहता है और हर कार्यदिवस शाम 4 से 5 बजे तक लोग उनसे मिल सकते हैं.

See also  Himachal reports rise in government school admissions as 24,000 students leave private institutions

यह भी पढ़ें – Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required