UPSSSC ने बढ़ाई Lower PCS के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, रिक्तियों में भी किया इजाफा, देखें न्यू वैकेंसी डिटेल्स

UPSSSC Lower PCS Extends Last Date: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर पीसीएस भर्ती के उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ कुल रिक्तियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। 

क्यों बढ़ानी पड़ी आवेदन की अंतिम तिथि?

लोअर पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई को शुरू हुई थी और इसकी आखिरी तारीख 18 जून निर्धारित की गई थी। हालांकि, पिछले करीब एक सप्ताह से यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपना फॉर्म जमा करने से वंचित रह गए थे। 

इसके बाद उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर वेबसाइट न चलने की शिकायतें दर्ज कराईं और आयोग से तारीख बढ़ाने की मांग की। अब इसे स्वीकार करते हुए आयोग ने अब अंतिम तिथि को 25 जून 2026 कर दिया है। वहीं, आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित किया गया है। 

पदों की संख्या में हुई बढ़ोतरी 

आयोग ने इस भर्ती अभियान के तहत रिक्तियों के ग्राफ को भी बढ़ा दिया है। पहले जहां केवल 2285 पदों पर चयन होना था, वहीं अब नई रिक्तियों को जोड़ने के बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 2587 हो गई है। 

See also  GK: Who Is The World’s Youngest Chartered Accountant?

मुख्य रूप से कुछ ही विभागों के पदों में बदलाव और बढ़ोतरी की गई है- 

सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी): उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के अंतर्गत आने वाले इस पद की संख्या पहले 134 थी, जिसे अब बढ़ाकर 181 कर दिया गया है। 

कर अधिकारी (Tax Officer): पंचायती राज विभाग में कर अधिकारी के 24 नए स्थायी पदों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। 

पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए निर्देश

आयोग ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही अपना आवेदन और शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा फीस देने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, नए जोड़े गए पदों (विशेषकर टैक्स ऑफिसर) की दौड़ में शामिल होने के लिए उन्हें अपने आवेदन में लॉगिन करके पदों की प्राथमिकता (Preference) को अपडेट करना होगा। निर्धारित समय (2 जुलाई) तक यदि कोई अपनी प्राथमिकता संशोधित नहीं करता है, तो उसे केवल पुराने चुने गए पदों के लिए ही योग्य माना जाएगा।

टैक्स ऑफिसर पद के लिए योग्यता और आयु सीमा

नए शामिल किए गए कर अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार की उम्र विज्ञापन वर्ष की 1 जुलाई को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

See also  PSEB Class 10 Results: Ludhiana Records Lowest Pass Percentage In Punjab | Chandigarh News

वहीं, नियमों के मुताबिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को 4 वर्ष और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें:  UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी तेज
 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required