7 अगस्त से शुरू हो सकती है NEET काउंसलिंग, MCC जल्द जारी करेगा शेड्यूल


NEET UG counselling 2026:  नीट यूजी 2026 क्वालीफाई कर चुके लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो सकता है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी जल्द ही नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर सकती है. फिलहाल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Will Update Soon’ का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जल्द अपलोड किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 की काउंसलिंग 7 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है. विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल 31 जुलाई या अगस्त के पहले सप्ताह में ही जारी किया जा सकता है. इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कॉलेज और कोर्स चॉइस फिलिंग तथा चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. 

स्वास्थ्य मंत्री ने की तैयारी की समीक्षा 

काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 29 जुलाई को उच्च स्तरीय बैठ कर तैयारी की समीक्षा की. बैठक में काउंसलिंग शेड्यूल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा, शिकायत निवारण व्यवस्था, उम्मीदवारों के लिए सहायता प्रणाली और मेडिकल संस्थानों के साथ समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित हो. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि छात्रों को काउंसलिंग के दौरान किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी का सामना न करना पड़े. 

कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

संभावित कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अगस्त के मध्य तक जारी किया जा सकता है. जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 31 अगस्त 2026 तक संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश की दूसरी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी. वहीं आपको बता दें कि एमसीसी की ओर से 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा की मेडिकल और डेंटल सीटों के साथ-साथ उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली अन्य सीटों की काउंसलिंग कराई जाएगी. वहीं 85 प्रतिशत राज्य कोटा की सीटों पर प्रवेश संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण अपने-अपने स्तर पर कराएंगे 

See also  CLAT 2027 Registration: Steps To Apply, Top Participating Universities | Education and Career News

ये भी पढ़ें-NEET UG काउंसलिंग 2026 में MCC ने किए बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ऐसी होगी पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया 

काउंसलिंग शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद में अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन कर चॉइस फिलिंग करेंगे. सीटों का आवंटन नीट यूजी रैंक, उम्मीदवारों की प्राथमिकता और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा. जिन छात्रों को आवंटित सीट स्वीकार होगी, उन्हें संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करनी होगी. वहीं बेहतर कॉलेज की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवार फ्लोट ऑप्शन चुन सकते हैं. इससे उन्हें वर्तमान सीट सुरक्षित रखते हुए अगले राउंड में अपग्रेडेशन का मौका मिलेगा. 

काउंसलिंग के लिए तैयार रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट 

  • नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड 
  • नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड रैंक-लेटर 
  • कक्षा 10 और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 
  • आरक्षण का प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

ये भी पढ़ें-फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड के नतीजे जल्द, जानिए कहां और कैसे करें चेक?

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required