UP Board 2027: 10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों का शेड्यूल जारी, जानें आवेदन से लेकर करेक्शन तक की पूरी डेट


UP Board Exam 2027 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट अभ्यर्थियों के रूप में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है. अब ऐसे छात्र तय समय-सीमा के अनुसार परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे. बोर्ड ने आवेदन से लेकर फीस जमा करने, डॉक्यूमेंट अपलोड करने, अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन और आवेदन में सुधार तक का पूरा शेड्यूल भी जारी किया है. ऐसे में जो छात्र प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए सभी जरूरी तारीखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 

कब तक भर सकेंगे आवेदन फॉर्म?

यूपी बोर्ड के अनुसार, प्राइवेट अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक परीक्षा शुल्क के साथ अपना आवेदन फॉर्म तय फ्रोवाडिट केंद्रों के माध्यम से जमा कर सकते हैं, जो उम्मीदवार तय समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 100 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा. 

आवेदन से लेकर करेक्शन तक का पूरा शेड्यूल

1. बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें जारी कर दी हैं. आवेदन फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2026 है.

2. वहीं कोषागार (Treasury) में परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2026 है.

3.शुल्क जमा करने और शैक्षणिक योग्यता का विवरण अपलोड करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 है. 100 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट भी 16 अगस्त 2026 है.

See also  She helped build Vikram-1's autopilot system. A farmer's daughter is now inspiring India's next generation of space engineers

4. इसके अलावा लेट फीस के साथ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का विवरण अपलोड करने की लास्ट डेट 20 अगस्त 2026 है और अभ्यर्थियों के विवरण का वेरिफिकेशन 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक होगा.

5. वहीं आवेदन में सुधार (Correction) और अपडेट की अवधि 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक है. अभ्यर्थियों की फोटो सूची और निधि पत्र जमा करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 है. 

यह भी पढ़ें – NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?

10वीं और 12वीं के छात्रों को कितनी फीस देनी होगी?

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क भी तय कर दिया है.  कक्षा 10 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 706.50 रुपये रखा गया है. वहीं, क्रेडिट सिस्टम के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को 306.50 रुपये जमा करने होंगे. अगर कोई छात्र अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन करता है, तो उसे प्रति विषय 206.50 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं कक्षा 12 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 806.50 रुपये तय किया गया है. इंटरमीडिएट में अतिरिक्त विषय लेने पर प्रति विषय 206.50 रुपये का शुल्क देना होगा. 

यह भी पढ़ें – देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Remote Work Checklist: 6 Essentials To Vet Before You Sign

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required