UGC NET Admit Card 2026: NTA ने जारी किए यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड- 22 जून को होनी है परीक्षा


UGC NET Admit Card 2026: जून 2026 में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. दरअसल एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अब ऑफिशल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा डेट से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है और बाद में किसी भी समस्या से बचने के लिए उस पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से वेरीफाई करने के लिए भी कहा गया है.

कब होगी यूजीसी नेट परीक्षा 2026?

जिन परीक्षाओं के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. वह 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार इन सभी निर्धारित परीक्षा तिथियों के लिए अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह परीक्षा सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फैलोशिप और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए है. एडमिट कार्ड जारी करने से पहले एनटीए ने रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए शहर की जानकारी वाली स्लिप जारी कर दी. इस स्लिप में उम्मीदवारों को शहर के बारे में जानकारी दी गई थी, जहां उनका परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है.

क्या है यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का परीक्षा पैटर्न?

यूजीसी नेट परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, जिनका कुल अंक 300 होगा. दोनों प्रश्न पत्रों में बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं. पहला प्रश्न पत्र 100 अंकों का होता है, जिसमें 50 प्रश्न होते हैं. इस पेपर का उद्देश्य उम्मीदवारों की रिसर्च और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन का मूल्यांकन करना है, जिसमें तर्क क्षमता और सामान्य ज्ञान पर विशेष बल दिया जाता है. सेकंड पेपर 200 नंबर का होता है और इसमें 100 प्रश्न होते हैं. यह उम्मीदवार के सब्जेक्ट विशिष्ट ज्ञान का आकलन करता है और उम्मीदवारों की ओर से चुने गए सब्जेक्ट पर आधारित होता है. वहीं यूजीसी के अनुसार गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि सही उत्तर के लिए दो नंबर दिए जाएंगे.

See also  nta ugc net june 2026 exam admit card link soon

ये भी पढ़ें-इन आसान तरीकों को अपनाएं, एक साल में मिल जाएगी सरकारी नौकरी- आजमा कर देख लें

कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड?

  • यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना आवेदन नंबर और दूसरी लॉगिन जानकारी भरनी होगी.
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके स्टूडेंट्स अपने पास रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ का जलवा, नितिन पचौरी ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required