UP Board 10th Topper 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट जारी, यहां देखें टॉप-10 में कितने लड़के-लड़कियां


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • असफल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प उपलब्ध है.

UPMSP UP Board 10th Topper 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षाओं का परिणाम घोषित होते ही लाखों परिवारों में जश्न का माहौल है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे आधिकारिक रूप से नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस साल करीब 27.32 लाख परीक्षार्थियों का महीनों का इंतजार खत्म हुआ, जिसने प्रदेश की शैक्षणिक तस्वीर साफ कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए यह दिन उनके भविष्य की पहली बड़ी सीढ़ी चढ़ने जैसा है. वहीं टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है, चलिए जानें कि कितने लड़के-लड़कियों ने बाजी मारी.

इस बार कौन रहे टॉपर्स?

हर बार की तरह इस बार भी बाजी लड़कियों ने ही मारी है. टॉप 3 में पांच छात्राएं शामिल हैं. वहीं सीतापुर जिले की छात्रा ने इस बार हाईस्कूल में स्टेट टॉप किया है. 

पहले नंबर पर दो छात्राएं हैं, जिसमें दोनों के पर्सेंटेज 97.83 हैं. इसमें सबसे पहला नाम कशिश वर्मा का है जो सीतापुर से हैं. वहीं दूसरी टॉपर बाराबंकी की हैं, जिनका नाम अंशिका वर्मा है.

दूसरे नंबर पर बाराबंकी की अदिति हैं, जिनका पासिंग पर्सेंटेज 97.50 है. 

तीसरी रैंक में दो लड़कियां शामिल हैं, जिनके पर्सेंटेज 97.33 हैं. इसमें पहला नाम सीतापुर की अर्पिता का है, वहीं दूसरा नाम बाराबंकी से परी वर्मा का है. 

UP Board Class 10 Result

See also  rbse 10th result soon rajasthan student wait nears end

टॉपर्स की मेहनत का शानदार इनाम

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने पुरस्कारों की घोषणा की है. राज्य स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त, उन्हें पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक लैपटॉप या टैबलेट भी उपहार में दिए जाएंगे. इन विद्यार्थियों को उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सरकार की ओर से आधिकारिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. वहीं अपने जिलों में अव्वल रहने वाले छात्रों को भी सरकार पुरस्कृत करेगी. यूपी बोर्ड के हर जिले के टॉपर को प्रोत्साहन के रूप में 21 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी.

इस बार स्पीड में हुआ यूपी बोर्ड का मूल्यांकन

इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा के परिणामों को जल्दी घोषित करने का जो संकल्प लिया था, उसे बखूबी पूरा किया है. 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के तुरंत बाद, 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कॉपियों का मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया. इस विशाल कार्य को अंजाम देने के लिए बोर्ड ने करीब 1.53 लाख कर्मचारियों को तैनात किया था, जिनमें 83,800 से अधिक अनुभवी शिक्षक शामिल थे. यही कारण है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल नतीजे पहले जारी किए गए, जो बोर्ड की कार्यप्रणाली में आए आधुनिक बदलावों को दर्शाता है.

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने की प्रक्रिया

विद्यार्थियों के लिए अपना परिणाम देखना अब पहले से काफी सुगम हो गया है. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं. यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण देरी हो रही है, तो छात्र डिजीलॉकर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या एसएमएस के जरिए अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. परिणामों को देखने के बाद उनकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

See also  Goa Board GBSHSE Class 10 Result 2026 Date and Time: Board to declare results on April 26

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, ऐसे देखें स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट​

यह भी पढ़ें: {**12वीं का रिजल्ट 2026 देखें यहाँ**} UP Board 12th Result 2026 | upresults.upmsp.edu.in 12th / Intermediate Result 2026, up12.abplive.com

असफल छात्रों के लिए नई उम्मीद

जो विद्यार्थी दुर्भाग्यवश एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है. यूपी बोर्ड ने ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान रखा है. यह परीक्षा मुख्य परिणामों के कुछ सप्ताह बाद आयोजित की जाएगी. कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से छात्रों को एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा. यह व्यवस्था इस बात को सुनिश्चित करती है कि किसी भी विद्यार्थी का एक साल खराब न हो और वे अपनी आगे की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रख सकें.

यह भी पढ़ें: {**10वीं का रिजल्ट यहाँ देखें**} UP Board 10th Result 2026 | UPMSP Result 2026, upresults.nic.in High School Results, up10.abplive.com पर देखिए रिजल्ट

साल 2025 यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

यूपी बोर्ड के इतिहास में पिछले परिणामों का विश्लेषण करें तो 2025 का साल बेहद प्रेरणादायक रहा था. जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया था. इसके अलावा अंशी, अभिषेक यादव और ऋतु गर्ग जैसे होनहारों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया था. पिछले साल के टॉपर्स के ये आंकड़े वर्तमान पीढ़ी के छात्रों के लिए हमेशा प्रेरणा का काम करते हैं.

See also  यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित (OUT) 2026: यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रोल नंबर और नाम दर्ज करें - एजुकेशन

यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result 2026 Live: ​​बस कुछ देर में आएगा ​यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; ऐसे करें सबसे पहले चेक​; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required