Mukesh Ambani Salary: 365 दिन में रिलायंस इंडस्ट्री से मुकेश अंबानी को कितना मिलता है पैसा, जानें कैसे होती है कमाई?


Mukesh Ambani Salary: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 49 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और वह एक झटके में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चार स्थान फिसल गए. इतना ही नहीं मुकेश अंबानी एशिया में भी दूसरे नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गए, इसके अलावा इस साल उनकी नेटवर्थ में भी 20.8 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. इस उथल-पुथल के बाद मुकेश अंबानी की सैलरी को लेकर भी सवाल उठने लगे. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को 365 दिन में कितना पैसा मिलता है और उनकी कमाई कैसे होती है. 

मुकेश अंबानी नहीं लेते हैं सैलरी 

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी लगातार छठे साल भी कंपनी से कोई सैलरी नहीं ले रहे हैं. इसके बावजूद उनकी संपत्ति अरबों डॉलर में है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी ने वित्त वर्ष 2025-26 में भी वेतन, भत्ता, स्टॉक ऑप्शन या रिटायरमेंट बेनिफिट्स के रूप में कोई रकम नहीं ली. उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान 2020 में यह फैसला लिया था कि वह सैलरी नहीं लेंगे, तब से लगातार इसे जारी रखा हुआ है. इससे पहले साल 2008-09 से उनकी सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये थी, जिसे उन्होंने करीब 12 वर्षों तक नहीं बढ़ाया. 

फिर कहां से आता है मुकेश अंबानी के पास पैसा? 

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से तो कोई सैलरी नहीं लेते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स उनकी कंपनी में हिस्सेदारी यानी शेयर होल्डिंग है. रिलायंस इंडस्ट्रीज में अंबानी परिवार की करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है. जब कंपनी का कारोबार बढ़ता है तो शेयर की कीमत चढ़ती है तब उनकी संपत्ति भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि बिना सैलरी लिए भी उनकी नेटवर्थ अरबों में बनी रहती है. 

See also  ICAI CA Inter May Result 2026: How to check CA Result May 2026 Inter Direct Link at icai.org, caresults.icai.org

डिविडेंड से होती है मुकेश अंबानी को मोटी कमाई 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. मुकेश अंबानी के पास व्यक्तिगत तौर पर करीब 1.61 करोड़ शेयर है. इस हिसाब से उन्हें केवल व्यक्तिगत शेयरों का लाभ 9.66 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला. इसके अलावा अंबानी परिवार और प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों के पास रिलायंस के लगभग 664.5 करोड़ शेयर है. इन शेयरों पर प्रमोटर ग्रुप को करीब 3,987 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला है. यानी कुल मिलाकर इस साल रिलायंस से अंबानी परिवार को लगभग 3,996 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है. 

ये भी पढ़ें-India Nuclear Weapons Deployed: भारत के अलावा कौन-कौन से देश तैनात रखते हैं परमाणु हथियार? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

शेयर बढ़ते हैं तो बढ़ती है मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 

मुकेश अंबानी की असली दौलत सैलरी डिविडेंड भी नहीं है, बल्कि रिलायंस में उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू से बनती है. उदाहरण के लिए अगर अगर रिलायंस के शेयर कुछ प्रतिशत बढ़ते हैं तो उनकी संपत्ति में हजारों करोड़ रुपये का इजाफा हो सकता है. वहीं शेयर गिरने पर उनकी नेटवर्थ भी म हो जाती है. हाल ही में रिलायंस के शेयर में गिरावट के कारण उनकी संपत्ति में करीब 49 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें-Aya Ram Gaya Ram Phrase Origin: आया राम गया राम मुहावरा तो आपने सुना होगा, जान लें किस विधायक के लिए बना था यह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  DHSE Kerala plus two result 2026 releasing tomorrow: When and where to check Class 12 marksheets



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required