CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक, 1 लाख से ज्यादा बार फाइल एक्सेस की कोशिश


सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बड़ी संख्या में छात्र अपने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे हैं. इसी बीच बोर्ड ने जानकारी दी है कि पोर्टल को साइबर हमलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद हजारों छात्रों ने बिना किसी बड़ी परेशानी के अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली.

सीबीएसई के मुताबिक री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिलहाल एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को संभालने में सक्षम है. मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 16,000 से ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर चुके थे.

बड़ा साइबर हमला

बोर्ड ने बताया कि जैसे-जैसे छात्रों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे कुछ शरारती तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को प्रभावित करने की कोशिश भी की. सबसे हालिया साइबर हमले में महज दो मिनट के भीतर पोर्टल पर करीब 15 लाख हिट्स दर्ज किए गए. इसके अलावा एक लाख से अधिक बार अनधिकृत तरीके से फाइलों तक पहुंच बनाने की कोशिश की गई.

साइबर सुरक्षा टीम रही लगातार सक्रिय

हालांकि, सीबीएसई की साइबर सुरक्षा टीम लगातार सक्रिय रही और इन हमलों का सामना करते हुए पोर्टल की सेवाएं सामान्य बनाए रखीं. बोर्ड का कहना है कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तकनीकी टीम चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है.

यह भी पढ़ें – CBSE की लापरवाही से लीक हो गया लाखों स्टूडेंट्स का पर्सनल डेटा? सोशल मीडिया पर दावों ने खड़े किए सवाल

See also  एमपी टीईटी 2026 का ऑफलाइन मोड पर फंसा पेच, ESB ने खींचे हाथ

पोर्टल में हुए सुधार

छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कई सुधार भी किए गए हैं. सबसे अहम बदलाव यह है कि अब पोर्टल पर सेशन टाइम लिमिट बढ़ा दी गई है, जिससे छात्रों को आवेदन भरने और जरूरी जानकारी अपलोड करने के लिए अधिक समय मिल सके. इससे पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक आसान हो गई है.

सीबीएसई ने कही ये बड़ी बात

सीबीएसई ने कहा कि उसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर और सुरक्षित डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराना है. यही वजह है कि तकनीकी चुनौतियों और साइबर हमलों के बावजूद पोर्टल को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है.

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित है और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सीबीएसई की साइबर सुरक्षा और तकनीकी टीमें लगातार सतर्क हैं ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे आसानी से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें.

यह भी पढ़ें – लाखों अभ्यर्थियों को राहत, कलावा-मंगलसूत्र पहनकर दे सकेंगे यूपी पुलिस की परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Upmsp.edu.in, UP Board 12th Result 2026 Declared LIVE: Check your score using roll number | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required