134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?


उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की है. योगी आदित्यनाथ ने स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलग-अलग भत्तों बढ़ोतरी की घोषणा की है. सीएम योगी ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी भत्ता में की है. इसके बाद उन्होंने मोटरसाइकिल अलाउंस में लगभग 300 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा सीएम   ने फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों के भत्तें में भी बढ़ोतरी करने की घोषणा की है.

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वर्दी भत्ते में हुई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन तीन बड़े ऐलानों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी वर्दी भत्ते में की है. पीपीएस अधिकारियों के वर्दी भत्ते में नई दरों के अनुसार 134.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. पीपीएस अधिकारियों का वर्दी भत्ता 6,400 से बढ़ाकर 15,000 कर दिया गया है.

मोटरसाइकिल भत्ता बढ़कर भी हुआ 1000 रुपये

यूपी सरकार की ओर से यह फैसला आने के बाद फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का मोटरसाइकिल भत्ता भी सरकार ने 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है, जिसका मतलब है कि अब उन्हें हर महीने 300 रुपये ज्यादा मिलेंगे. इस तरह मोटरसाइकिल भत्ते में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

सिपाही और हेड कांस्टेबल भत्ता भी बढ़ा

योगी सरकार ने फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षी यानी कांस्टेबल और मुख्य आरक्षी यानी हेड कांस्टेबल के मोबाइल भत्तों में भी बढ़ोतरी की है. पहले इन्हें 2000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 2500 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है. इसका मतलब है कि सिपाही और हेड कांस्टेबल के भत्ते में लगभग 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस तरह से फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षियों यानी कांस्टेबल और मुख्य आरक्षी यानी हेड कांस्टेबल के भत्तों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

See also  Rs 35 lakh CTC, but what's really in your account? Viral SBI salary slip starts a bigger conversation

ये भी पढ़ें-रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

CM योगी ने की पुलिस अधिकारियों की तारीफ

इन घोषणाओं के मौके पर सीएम योगी ने पुलिस प्रशासन की तारीफ भी की.  सीएम योगी ने कहा कि एक समय था, जब पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने से पहले सोचते थे. अपराधी के खिलाफ कार्रवाई होते ही सत्ता के गलियारों से पुलिस के पास फोन आ जाते थे. ऐसे में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर ही गाज गिर जाती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब उत्तर प्रदेश में पुलिस खुलकर अपराधियों पर कार्रवाई कर सकती है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 आते ही हमने पुलिस के हाथों की राजनीतिक बेड़ी को तोड़कर फेंक दिया.

2012 से 2017 के बीच 815 दंगे हुए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि 2012 से 1017 के बीच उत्तर प्रदेश में 815 दंगे हुए थे. इन राज्य में इन दंगों का असर आम लोगों की दुकानों, मजदूरों की आजीविका और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है. सीएम ने उस समय की कानून व्यवस्था की मुश्किलों को खत्म कर पुलिस को राजनीतिक मुक्त रखने की बात भी कही. 

ये भी पढ़ें-CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Why AI Is Killing Middle Management, But This Role Could Still Be Safe: Who Is A ‘Player-Coach’? | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required