1000 से ज्यादा लेक्चरर की भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चयनितों को 34,500 रुपये मासिक प्रारंभिक वेतन मिलेगा.

पंजाब सरकार ने लेक्चरर पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगे, जबकि उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. अगर आपके पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड है, तो यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका हो सकता है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1013 पद भरे जाएंगे. इनमें 829 नए पद हैं, जबकि 184 पद बैकलॉग के तहत भरे जाएंगे. सबसे ज्यादा भर्ती हिस्ट्री (210 पद) में होगी. इसके अलावा इंग्लिश के 141, पॉलिटिकल साइंस के 131, मैथ्स के 105, पंजाबी के 99, कॉमर्स के 98, फिजिक्स के 58, इकोनॉमिक्स के 50, केमिस्ट्री के 41, बायोलॉजी के 37, हिंदी के 29 और जियोग्राफी के 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड (B.Ed.) की डिग्री भी जरूरी है. उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए और 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए.

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है. हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

See also  IIT Kharagpur–IIPH Delhi extends MPH (Health Science & Technology) admissions deadline: Check details here

यह भी पढ़ें – NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट जल्द! कॉपियों की जांच शुरू, 10 हजार से ज्यादा आपत्तियों पर हो रहा मंथन

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में 300 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तीन साल के प्रोबेशन पीरियड में हर महीने 34,500 रुपये से 35,400 रुपये तक फिक्स वेतन मिलेगा. इस दौरान डीए और एचआरए जैसे भत्ते नहीं दिए जाएंगे. प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित वेतनमान के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

ऐसे भरें आवेदन

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Lecturer Cadre Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें. इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और अंतिम सबमिशन के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें – DU PG Admission 2026: DU PG में दाखिले का एक और मौका, जानें कब खुलेगी मिड-एंट्री विंडो

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  'Life Eventually Works Out': He Failed IIT-JEE, Five Years Later Gifted His Father A BMW

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required