10वीं-12वीं पास के लिए कोर्ट में नौकरी का मौका, 110 पदों पर निकली भर्ती; जानें सैलरी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बेंगलुरु सिविल कोर्ट ने 110 पदों पर भर्ती निकाली.
  • आवेदन 1 जुलाई 2026 से 30 जुलाई तक चलेंगे.
  • 10वीं-12वीं पास युवा, विभिन्न पदों हेतु पात्र हैं.
  • पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया विस्तार से है.

नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने 110 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए 1 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 तय की गई है.

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग तय की गई है. टाइपिस्ट ग्रेड-III के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास या कमर्शियल प्रैक्टिस में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए. इसके साथ ही कन्नड़ और अंग्रेजी टाइपिंग में सीनियर ग्रेड परीक्षा पास होना जरूरी है.

ड्राइवर और प्रोसेस सर्वर जैसे पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ड्राइवर पद के लिए हैवी व्हीकल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है, जबकि प्रोसेस सर्वर पद पर लाइसेंस रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. चपरासी (जवाना) पद के लिए भी 10वीं पास होना और कन्नड़ भाषा पढ़ने-लिखने का ज्ञान जरूरी है.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, श्रेणी-II(A), II(B), III(A) और III(B) के लिए 43 वर्ष, जबकि SC, ST और श्रेणी-I के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है.

See also  CSBC Bihar Police Lady Constable written exam to be held on December 17 | Jobs News

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. श्रेणी-II(A), II(B), III(A) और III(B) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये है. वहीं SC, ST, श्रेणी-I और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें – UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा. टाइपिस्ट और ड्राइवर पद पर 34,100 से 67,600 रुपये, प्रोसेस सर्वर को 31,775 से 61,300 रुपये, चपरासी को 27,000 से 46,675 रुपये, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए 44,425 से 83,700 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

चयन कैसे होगा?

टाइपिस्ट ग्रेड-III पद के लिए चयन तीन चरणों में होगा. सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा का टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें 45 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करना होगा. सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची तीनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी ने रोकी पढ़ाई: पटना में 30 जून तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  यूपी चकबंदी विभाग में MTS भर्ती, 8वीं पास युवा 2 सितंबर तक करें आवेदन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required