हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी


इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी का मौका निकला है. HAL ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती शॉर्ट टर्म बेसिस पर की जाएगी.आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को ई0 पे स्केल के तहत सैलरी भी दी जाएगी. 

HAL की इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग की जो अलग-अलग शाखाओं में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे. इनमें के सबसे ज्यादा 78 पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 25, इलेक्ट्रॉनिक्स के 21, सिविल के 7, कंप्यूटर साइंस के 6, प्रोडक्शन के 6, मेटलर्जी के तीन और एयरोनॉटिकल व केमिकल इंजीनियरिंग के दो-दो पद हैं. 

क्या है इन पदों के लिए एलिजिबिलिटी? 

जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी ब्रांच में रेगुलर या फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए. डिग्री भारत में संबंधित वैधानिक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए. वहीं 10+2+4 या लेटरल एंट्री के मामले में 10+3+3 पैटर्न की डिग्री भी मान्य है. सामान्य, ओबीसी, एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी है. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. 

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 17 अक्टूबर 2026 को 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एससी-एसटी उम्मीदवारों काे अधिकतम उम्र में 5 साल और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी. पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को भी नियमानुसार अतिरिक्त उम्र में छूट मिलेगी. वहीं HAL  जूनियर एग्जीक्यूटिव में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू नवंबर में होने की संभावना है. वहीं भर्ती के तहत नियुक्ति अधिकतम 3 साल की अवधि के लिए शॉर्ट टर्म बेसिस पर होगी. 

See also  SEBI & Bank of England MoU

ये भी पढ़ें-SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ

1.20 लाख रुपये तक है सैलरी 

जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए ई0 पे स्केल 30,000 से 1,20,000 रुपये निर्धारित किया गया है. शुरुआती बेसिक पे 30,000 प्रतिमाह होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, एचआरए और बेसिक पे के 35 प्रतिशत तक कैफेटेरिया अलाउंस मिलेगा. दूसरे और तीसरे वर्ष में बेसिक पे पर 3 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान भी है. इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस, पीएफ, ग्रेच्युटी, लीव, एनकैशमेंट, वर्दी और जूते का भत्ता तथा नियमानुसार टीए-डीए जैसे सुविधाएं भी मिलेगी. 

कैसे करें आवेदन? 

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार सबसे पहले HAL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • यहां जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें 
  • अब एलिजिबल उम्मीदवारों को आवेदन फीस जमा करें.
  • लास्ट में फॉर्म को अच्छे से चेक करके उसे सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Vidisha School Children Video Viral

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required