सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम 12 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी:9651 पदों के लिए 27 जिलों में होगी परीक्षा, 18 जुलाई तक चलेगा एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 विषयों के 9651 पदों पर होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) से शुरू होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 27 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी और 18 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा सामग्री भी सभी जिलों में पहुंचाई जा चुकी है। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन जिलों में परीक्षा होगी आयोजित अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण आयोग अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर जिलों में यह परीक्षा लेगा। सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी बैठक कर ली है। परीक्षा सुचारू और नकल रहित हो, इसके लिए फ्रिस्किंग पर ही सबसे अधिक फोकस रखने के लिए कहा गया है। रोजाना दो पारियों में होगी परीक्षा इस परीक्षा में 12.31 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। रोजाना दो पारियों में यह परीक्षा ली जाएगी। आयोग सूत्रों के अनुसार परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्न पत्रों और अन्य गोपनीय सामग्री को जिला मुख्यालयों में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा आयोजन से दो दिन पहले सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) भी शुरू कर दिए जाएंगे।



Source link

See also  CBSE OSM Tender Probe | Rahul Allegations; Govt Demands Report

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required