विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?


विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना हर होनहार छात्र का होता है, लेकिन विदेशी यूनिवर्सिटीज की भारी-भरकम फीस और वहां रहने का खर्च इस राह में सबसे बड़ी रुकावट बन जाता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ा सहारा बनती है. कई छात्र जानकारी के अभाव में इस रेस से बाहर हो जाते हैं.

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप पाना कोई नामुमकिन काम नहीं है, बशर्ते इसके लिए सही समय पर और सही दिशा में कदम उठाए जाएं. अगर आप भी ग्लोबल स्कॉलरशिप हासिल करना चाहते हैं, तो दाखिले की अंतिम तिथि से कम से कम 12 से 15 महीने पहले से इसकी ठोस तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप?

विदेशी संस्थानों और सरकारों से स्कॉलरशिप हासिल करने का एक तय और व्यवस्थित रास्ता होता है. यह मुख्य रूप से छात्र के उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड, प्रवेश परीक्षाओं के स्कोर और उसकी आर्थिक स्थिति पर निर्भर करती है. भारत सरकार का सामाजिक न्याय मंत्रालय हर साल नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप जैसी योजनाएं निकालता है, जिसके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर और विशेष वर्ग के छात्रों को विदेश में मास्टर्स या पीएचडी करने के लिए पूरी फंडिंग मिलती है.

इसके अलावा, अमेरिका की फुलब्राइट और यूके की शेवेनिंग जैसी वैश्विक सरकारी फेलोशिप भी योग्य छात्रों को उनके टैलेंट के दम पर दी जाती हैं. वहीं, कई विदेशी विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप देते हैं, जिससे ट्यूशन फीस का एक बड़ा हिस्सा माफ हो जाता है.

See also  कौन है अमृत सागर चोपड़ा? जो IIT को हर साल देंगे 1 करोड़?

स्कॉलरशिप के लिए प्रोफाइल कैसे करें मजबूत?

स्कॉलरशिप पाने की पहली और सबसे महत्वपूर्ण तैयारी है अपनी प्रोफाइल को दूसरों से बेहतर बनाना. इसके लिए छात्रों को अपनी पिछली कक्षाओं में निरंतर अच्छा स्कोर, आमतौर पर 60% से 80% या उससे अधिक बनाए रखना होता है. इसके बाद, जिस देश और यूनिवर्सिटी में पढ़ना है, उसकी मांग के अनुसार IELTS या TOEFL जैसी अंग्रेजी भाषा दक्षता की परीक्षाएं पास करनी होती हैं. इन परीक्षाओं में मिलने वाला हाई बैंड स्कोर स्कॉलरशिप कमेटियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. कई कोर्सेज के लिए GRE या GMAT का अच्छा स्कोर भी प्रोफाइल में चार चांद लगा देता है.

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज हैं सबसे जरूरी?

स्कॉलरशिप के आवेदन की प्रक्रिया में दो दस्तावेज सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. पहला होता है स्टेटमेंट ऑफ पर्पस. इसमें छात्र को बेहद सरल और प्रभावी भाषा में यह समझाना होता है कि वह इस कोर्स को क्यों करना चाहता है और वह इस वित्तीय सहायता का सबसे सही हकदार क्यों है.

दूसरा महत्वपूर्ण दस्तावेज है लेटर ऑफ रिकमेंडेशन, जो छात्र के पुराने कॉलेज के प्रोफेसरों द्वारा दिया जाने वाला सिफारिश पत्र होता है, जो छात्र की काबिलियत और उसके चरित्र की पुष्टि करता है. इन दोनों दस्तावेजों को तैयार करने में समय लगता है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 

दस्तावेजों को दुरुस्त रखना और समय पर आवेदन

तैयारी के अंतिम चरण में सभी कानूनी और वित्तीय कागजातों को पूरी तरह अपडेट रखना अनिवार्य होता है. इसमें माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वैध पासपोर्ट और पिछले सभी सेमेस्टर्स की मूल मार्कशीट शामिल हैं. आवश्यकता-आधारित सरकारी स्कॉलरशिप के लिए पारिवारिक आय सीमा आमतौर पर अधिकतम 8 लाख रुपये सालाना तय होती है, जिसका वैध प्रमाण पत्र होना जरूरी है.

See also  RRB NTPC UG CBT 2 Exam Date Out: Check Paper Pattern, Qualifying Marks | Education and Career News

यह भी पढ़ें: कैसे बनें टीम इंडिया का फिटनेस कोच, कहां से करनी होती है पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required