मध्य प्रदेश में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत पटवारी के 200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है. इच्छुक और एलिजिबल अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यह भर्ती मध्य प्रदेश के भूमि अभिलेख प्रबंधन विभाग (राजस्व विभाग) ग्वालियर के अंतर्गत की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिलों में होगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.
200 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 200 पटवारी पद भरे जाएंगे. सभी पद केवल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. इनमें श्रवण बाधित, चलने-फिरने में दिव्यांग और मल्टीपल डिसेबिलिटी, ऑटिज्म, बौद्धिक, दिव्यांगता और मानसिक बीमारी जैसी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. राजस्व विभाग के नियमों के अनुसार दृष्टिबाधित उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे. भर्ती मध्य प्रदेश के 44 जिलों में की जाएगी और आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी जिला वरीयता भी भरनी होगी.
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू- 4 अगस्त
- आवेदन की अंतिम तिथि-18 अगस्त
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि- 23 अगस्त
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा- 22 सितंबर
- परीक्षा दो सिफ्टों में आयोजित होगी
भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी
भर्ती के लिए उम्मीदवार को भारतीय नागरिक और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार के पास सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए, जिन उम्मीदवारों ने अभी सीपीसीटी पास नहीं किया है, उन्हें नियुक्ति के बाद निर्धारित अवधि के अंदर इस उर्त्तीण करना होगा. नहीं तो उनकी नियुक्ति निरस्त की जा सकती है. इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा मध्य प्रदेश राज्य रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी आवश्यक होगा.
ये भी पढ़ें-Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
आयु सीमा और आवेदन की फीस
1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षण नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी मिलेगी. वहीं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अतिरिक्त आवेदन जमा करने के तरीके के अनुसार एमपी ऑनलाइन पोर्टल फीस भी अलग से देना होगा. बैकलॉग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी.
चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी. प्रश्न पत्र में विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञा, सामान्य र्तकशक्ति तथा सामान्य प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. वहीं चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20,200 के वेतनमान के साथ 2,100 ग्रेड पे मिलेगा. परिवीक्षा अवधि के दौरान पहले वर्ष न्यूनतम वेतन का 70 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 80 प्रतिशत और तीसरे वर्ष 90 प्रतिशत मानदेय दिया जाएगा.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले MPESB के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वहां ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फार्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें.
- इसके बाद जिला वरीयता का चयन करें.
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और निर्धारित फीस का पेमेंट करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट रख लें.
ये भी पढ़ें-क्या है PM Vidyalaxmi Scheme? जिसमें बिना गारंटी मिलेगा एजुकेशन लोन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI