पहले DSP, फिर UPSC पास कर बनीं Gen Z IPS, जानें जया शर्मा का सफर

वहीं यूपीएससी में सफलता से पहले ही जया शर्मा एचपीएससी की परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल कर डीएसपी बन चुकी थी. जया शर्मा का सफर पढ़ाई रिसर्च नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं से होकर गुजरा है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी करने के बाद आईआईटी दिल्ली से एमएससी की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान उन्होंने इसरो के एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर भी काम किया था.

जया शर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1997 को हरियाणा के हिसार जिले के बड़वा गांव में हुआ था. उनके पिता प्रमोद शर्मा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डीएफएससी के पद पर रहे, जबकि उनकी मां नीतू शर्मा गृहणी है. उनकी शुरुआती पढ़ाई हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल से हुई, इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से गणित में ग्रेजुएशन किया और आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

पढ़ाई पूरी करने के बाद जया ने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान देने के लिए नौकरी छोड़ दी. इससे पहले वह इसरो की एक रिसर्च प्रोजेक्ट से भी जुड़ी रही थी.

जया ने सिविल सेवा की तैयारी के लिए कोचिंग का सहारा लेने के बजाय सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया. तैयारी के दौरान उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा दी और अपने पहले ही प्रयास में 8वीं रैंक हासिल की. सफलता के बाद उनका चयन हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर हुआ. खास बात यह रही कि इसी दौरान वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी. यानी एक तरफ राज्य पुलिस सेवा में जगह बना चुकी थी और दूसरी तरफ उनका टारगेट यूपीएससी के जरिए आईपीएस बनने का था.

See also  NEET-UG Paper Leak: From Inequality To Coaching Culture, Why Many States Opposed The Exam | Education and Career News
यूपीएससी का सफर जया के लिए आसान नहीं रहा, वह शुरुआती प्रयासों में प्रीलिम्स स्तर पर सफल नहीं हो सकी. इन असफलताओं के बाद उन्होंने अपनी तैयारी में कमियों पर काम किया और अपनी रणनीति में बदलाव किया. इसके बाद आखिरकार यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2023 में जया शर्मा ने ऑल इंडिया 248 वीं रैंक हासिल की. इसके बाद उन्हें आईपीएस कैडर मिला और वह 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी बनी.

जब यूपीएससी का रिजल्ट आया उस समय जया हरियाणा में अंडर ट्रेनिंग डीएसपी के तौर पर तैनात थी. इस तरह उन्होंने पहले एचपीएससी के जरिए डीएसपी का पद हासिल किया और उसके बाद यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर आईपीएस अधिकारी बनने का अपना लक्ष्य पूरा किया.

जया शर्मा की प्रोफाइल में एक साथ कई पड़ाव दिखाई देते हैं. हरियाणा के बड़वा गांव से पढ़ाई शुरू करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईटी जैसे संस्थानों में शिक्षा हासिल की. इसके बाद इसरो के रिसर्च प्रोजेक्ट से जुड़ी, प्राइवेट सेक्टर में काम किया और फिर सिविल सेवा की तैयारी की. एचपीएससी में भी 8वीं रैंक के साथ डीएसपी बनने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. शुरुआती है असफलताओं के बाद जया ने हार नहीं मानी और आईपीएस बनने का सपना पूरा किया.

Published at : 22 Sep 2026 03:52 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required