भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?


भारत में एक शानदार करियर और मोटी तनख्वाह पाने की चाहत हर युवा की होती है. देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और डिजिटल बदलावों के बीच, नौकरी के बाजार में सैलरी के पैकेजेस में भारी उछाल आया है. रोजगार क्षेत्र से जुड़े हालिया सर्वे और विश्वसनीय औद्योगिक आंकड़ों के मुताबिक, आज के समय में भारत में कुछ खास सेक्टर्स ऐसे हैं जहां काम करने वाले प्रोफेशनल्स को हर महीने लाखों और सालाना करोड़ों रुपये का पैकेज मिल रहा है. अगर आप भी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं या नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि इस समय देश में सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली नौकरियां कौन सी हैं और उनमें कितनी तनख्वाह मिलती है.

सी-सूट लीडर्स, कॉरपोरेट जगत की सबसे ऊंची सैलरी

भारत के कॉरपोरेट सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों यानी CEO, CFO और CTO जैसे पदों पर बैठे लोगों को मिलती है. बड़ी कंपनियों, MNCs और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में इन अधिकारियों की सालाना सैलरी 2.40 करोड़ रुपये से लेकर 5.50 करोड़ रुपये या उससे भी अधिक होती है.

अगर महीने के हिसाब से देखें, तो इन शीर्ष पदों पर बैठे अनुभवी लोगों की ग्रॉस मंथली सैलरी लगभग 20 लाख रुपये से 45 लाख रुपये तक होती है. कंपनी की पूरी जिम्मेदारी और बड़े बिजनेस फैसले लेने के कारण इन्हें यह भारी-भरकम पैकेज दिया जाता है.

मेडिकल स्पेशलिस्ट और सर्जन

मेडिकल क्षेत्र हमेशा से ही सबसे सम्मानित और सबसे ज्यादा कमाई वाले पेशों में से एक रहा है. देश के बड़े प्राइवेट और कॉरपोरेट अस्पतालों में काम करने वाले सीनियर सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की कमाई सबसे ऊपरी पायदान पर आती है. एक अनुभवी मेडिकल स्पेशलिस्ट की मासिक सैलरी 2 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच होती है. वहीं, देश के शीर्ष और बेहद लोकप्रिय सर्जनों का सालाना पैकेज 1 करोड़ रुपये से लेकर 3.5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.

See also  JEE Advanced 2026 data breach claims rejected; IIT Roorkee says results and candidate records remain secure

AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर

आधुनिक दौर में IT और टेक सेक्टर के भीतर सबसे ज्यादा मांग AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर्स की है. डिजिटल क्रांति और तकनीकी विकास के कारण कंपनियां इन प्रोफेशनल्स पर पैसों की बारिश कर रही हैं. एक AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर की शुरुआती मासिक तनख्वाह ही 1.5 लाख रुपये से शुरू होकर 6 लाख रुपये प्रति माह तक जाती है. अनुभव बढ़ने और बेहतरीन स्किल्स होने पर इनका सालाना पैकेज 18 लाख रुपये से 72 लाख रुपये के बीच आसानी से पहुंच जाता है. 

इन्वेस्टमेंट बैंकर, फाइनेंस सेक्टर 

फाइनेंस सेक्टर में सबसे आकर्षक और ग्लैमरस नौकरी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की मानी जाती है, जो कंपनियों के बड़े सौदे, IPO और Mergers का काम संभालते हैं. देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों जैसे IIM से पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं की पहली पसंद यही क्षेत्र होता है.

एक इन्वेस्टमेंट बैंकर की औसत मासिक सैलरी 2 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक होती है. इनके काम में भारी जिम्मेदारी और लंबे वर्किंग आवर्स होते हैं, लेकिन उनका सालाना पैकेज 20 लाख रुपये से लेकर 1.2 करोड़ रुपये तक जाता है.

यह भी पढ़ें: IGNOU में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानें किन लोगों को मिलेगी नौकरी

सरकारी क्षेत्र में सर्वोच्च सैलरी

यदि सरकारी नौकरी की बात करें, तो भारत में सबसे ज्यादा सैलरी और Chief Justice of India और अन्य जजों को मिलती है. वर्तमान वेतन संरचना के अनुसार, देश के मुख्य न्यायाधीश को लगभग 2.80 लाख रुपये और अन्य जजों को करीब 2.50 लाख रुपये प्रति माह की फिक्स सैलरी मिलती है.

See also  UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 

इसके अलावा देश के शीर्ष सिविल सर्वेंट्स IAS और IPS अधिकारी की अधिकतम सैलरी भी 2.50 लाख रुपये प्रति माह होती है. हालांकि यह सैलरी प्राइवेट सेक्टर के मुकाबले कम दिखती है, लेकिन सरकारी आवास, गाड़ी, सुरक्षा और आजीवन पेंशन जैसी सुविधाएं इसे देश की सबसे शानदार सरकारी नौकरी बनाती हैं.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required