बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB ने वर्ष 2028 में होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब योग्य छात्र 24 अक्टूबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी. बोर्ड ने यह फैसला छात्रों और स्कूलों के अनुरोध, लंबित आवेदनों और ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए लिया है.

नई अंतिम तिथि और किसके लिए है रजिस्ट्रेशन ?

BSEB के अनुसार, वर्ष 2028 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का एडवांस रजिस्ट्रेशन अभी कराया जा रहा है. नई अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र वर्ष 2028 में मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा देंगे. वहीं, कक्षा 11वीं के छात्र वर्ष 2028 में इंटरमीडिएट यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.

 स्कूल के प्रधानाध्यापक भरेंगे ऑनलाइन फॉर्म

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्कूल के प्रधानाध्यापक या अधिकृत अधिकारी के माध्यम से पूरी की जाएगी. स्कूलों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्य छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. स्कूलों को छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी, विषय, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से दर्ज करने होंगे. फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच करलें.

तारीख बढ़ाने के पीछे क्या है कारण?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने का फैसला कई महत्वपूर्ण कारणों से लिया गया है. जिसमें  कई स्कूलों, कॉलेजों और छात्रों ने बोर्ड से रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था. साथ ही बड़ी संख्या में योग्य छात्रों के आवेदन 10 अक्टूबर तक पूरे नहीं हो पाए थे. ऐसे छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए स्कूलों को अतिरिक्त समय दिया गया है. ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म भरते समय कुछ छात्रों और स्कूलों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा अन्य व्यावहारिक कारणों से भी कुछ छात्र रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए थे. बोर्ड का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य छात्र रजिस्ट्रेशन न होने के कारण वर्ष 2028 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे.

See also  IIT Delhi introduces certificate course on Intellectual Property

यह भी पढ़ें :मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वर्ष 2028 में परीक्षा क्यों होगी ?

बिहार बोर्ड की व्यवस्था के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन लगभग दो साल पहले कराया जाता है. वर्ष 2026 में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र वर्ष 2028 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे. वर्ष 2026 में 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र वर्ष 2028 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे. इसी वजह से वर्ष 2028 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वर्ष 2026 में शुरू की गई है.

यह भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती

डिस्क्लेमर: रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी जानकारी, निर्देश या अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required