UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC लोअर PCS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास ऐसे भरें फॉर्म


उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन ने एडवर्टाइजमेंट नंबर 26-एग्जाम/2026 के तहत कंबाइंड लोअर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन भर्ती की घोषणा कर दी है. इस भर्ती में स्कूल 1784 पदों को भरा जाएगा. वहीं जो एलिजिबल कैंडिडेट यूपीएससी पीईटी 2025 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 10 नवंबर 2026 को शुरू हो गया है और आवेदन की आखिरी तारीख के 1 दिसंबर 2026 है. 

UPSSSC इंटर लेवल भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें 

  • नोटिफिकेशन रिलीज डेट- 16 अक्टूबर 2026 
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू- 10 नवंबर 2026 
  • ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख- 1 दिसंबर 2026 
  • फ्री आवेदन में सुधार- 8 दिसंबर 2026 तक 

भर्ती के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन 

यूपीएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों की जरूरी योग्यताएं 1 जुलाई 2026 तक पूरी होनी चाहिए. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास यूपी बोर्ड या किसी दूसरी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं क्लर्क या  स्टोरकीपर पोस्ट के लिए कंप्यूटर क्वालिफिकेशन या टाइपिंग स्पीड टेस्ट की जरूरत हो सकती है. वहीं टेरिटोरियल आर्मी में 2 साल की सर्विस या एनसीसी बी सर्टिफिकेट वालों को बराबर स्कोर वाले टाई ब्रेक के दौरान खास योग्यता मिलेगी.  वहीं कैंडिडेट को यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 में शामिल होना जरूरी है और उनके पास नॉन जीरो पॉजिटिव नॉर्मलाइज्ड स्कोर वाला वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए. जीरो या नेगेटिव स्कोर वाले कैंडिडेट्स एलिजिबल नहीं होंगे. 

See also  JEE Main 2026 Session 2 Toppers List Released

भर्ती के लिए आयु सीमा और आवेदन फीस 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 से 21 साल होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 40 साल बताई गई है. पोस्ट की जरूरतों के हिसाब से उम्र सीमा अलग-अलग हो सकती है. वहीं यूपी सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी. वहीं सभी कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी. यह प्रोसेसिंग फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए समान 25 रुपये रखी गई है. 

ये भी पढ़ें-NDA Exam 2027: NDA की तैयारी के लिए इन सब्जेक्ट्स पर करें फोकस, आसानी से मिलेगी सीट

कैसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन?

कंबाइंड लोअर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम के लिए सिलेक्शन तीन स्टेज में किया जाएगा. इसमें पहले स्टेज में यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर मेन एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा. इसके बाद स्टेज 2 में एक ऑब्जेक्टिव टाइप रिटन एग्जाम होगा, जो फाइनल मेरिट की तैयारी का एकमात्र आधार होगा. वहीं तीसरे स्टेज में मेंस एग्जाम से शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

ऐसे करें आवेदन 

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर लाइव एडवर्टाइजमेंट सेक्शन पर जाएं. 
  • इसके बाद विज्ञापन संख्या 26-एग्जाम/2026 का लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करें. 
  • अब अपने पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करें. 
  • इसके बाद मांगी गई पर्सनल डिटेल भरें. 
  • अब वह पोस्ट चुने जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं. 
  • इसके बाद फार्म में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट भर और तय एप्लीकेशन प्रोसेसिंग फीस का पेमेंट ऑनलाइन तरीके से करें.
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
See also  CTET December 2024 Application: Last date to register today, apply at ctet.nic.in | Jobs News

ये भी पढ़ें-Jamia Jobs: जामिया में 85 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required