rrc northern railway apprentice 2026 application process begins


अगर आप भी सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, रेलवे भर्ती सेल RRC नॉर्दन रेलवे में अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरु हो चुकी है। ऐसे में जिन युवाओं को रेलवे में बतौर अप्रेंटिसशिप के रुप में शामिल होना चाहते हैं। वे RRC NR Apprentice 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इस भर्ती अभियान के चलते 4651 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आपको बताते चलें कि,अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।

पात्रता मानदंड

– आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरुरी है।

– कैंडीडेट की आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के बेस्ड पर की जाएगी।

– न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

– वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देना पड़ेगा। अनारक्षित वर्ग को उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, आरक्षित वर्ग एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टिलिस्टिंग के बेस्ड पर होगा। कक्षा दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। अंतिम तिथि को बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

See also  NEET UG Result 2026: नीट में पिछले साल से 1.15 लाख कम हुए सफल अभ्यर्थी, सिर्फ 11.21 लाख ने परीक्षा की क्वालिफाई



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required