upsrtc jobs 2026 2584 female conductor vacancies open


सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की तरफ से पुरुष परिचालक भर्ती के बाद अब महिला परिचालक भर्ती (UPSRTC Mahila Parichalak Recruitment 2026) के लिए आवेदन मांगे हैं। जो महिलाएं इस नौकरी की तलाश में थी, तो वे जल्द ही आवेदन कर सकती हैं। आइए आपको भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

महिला बस कंडक्टर बनने के लिए पात्रता

– किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास किया हो।

– इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।

– आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जनपद के अनुसार आवेदन की डेट

आवेदन की तिथि                                                                                    जनपद

25 मार्च 2026                                     सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज

28 मार्च 2026                                   गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी

30 मार्च 2026                             मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़

See also  CISF Constable Recruitment 2025: CISF Constable Tradesman Vacancy 2025 Apply for 1161 Posts Starts Today Direct Link At cisfrectt.cisf.gov.in

01 अप्रैल 2026                           नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक/ मेला स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

भर्ती की विशेषताएं

– इस भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा।

– महिला उम्मीदवारों को इसी जनपद के डिपो में रिपोर्टिंग मिलेगी जिसकी वे निवासी हैं।

– चयनित महिला उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के वेतन दिया जायेगा।

– इसके साथ ही 22 दिन ड्यूटी या 5000 किलोमीटर पर 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

– इसके अलावा, ई-पास, निशुल्क यात्रा पास के साथ ही रात्रि कालीन भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required