UPSC Prelims का रिजल्ट कब होगा जारी? इन आसान स्टेप्स से चेक करें अपना परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें अब आधिकारिक परिणामों पर टिकी हैं। यह परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। अब ऐसे में जिन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा दी है, उन्हें बताएंगे कि आपका परिणाम कब घोषित हो सकता है और आप रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

10 जून को घोषित हो सकता है रिजल्ट

यह परिणाम 10 जून 2026 के आसपास जारी होने की प्रबल संभावना है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग परिणाम को एक पीडीएफ (PDF) फाइल के रूप में जारी करेगा। इस सूची में केवल उन सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे, जो मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने के लिए योग्य घोषित किए जाएंगे।

24 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 24 मई 2026 को पूरे देश में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था। अब आयोग पूरी गति से परिणामों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा की बाधा पार कर लेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। इसलिए, सफल अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को और अधिक धार देने के लिए बहुत कम समय मिलेगा।

See also  UPSC CSE Prelims 2026 result: Name-wise list of qualified candidates out at upsc.gov.in

जानें कैसे होता है मार्किंग प्रक्रिया? 

सामान्य अध्ययन पेपर-I मेरिट का आधार यही पेपर होता है। इसी के आधार पर कट-ऑफ तय की जाती है।
सीसैट (CSAT – पेपर II) केवल क्वालिफाइंग नेचर का है। इसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
अंतिम कट-ऑफ सामान्य अध्ययन के पेपर में प्राप्त अंकों, कुल रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है।

इन स्टेप्स से देख सकते हैं अपना रिजल्ट 

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ‘परीक्षाएं’ (Examinations) सेक्शन में जाएं।
यहां  ‘Written Results’ टैब पर क्लिक करें।
अब ‘UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026’ के परिणाम लिंक को खोजें।
पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर को खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।

रिजल्ट डॉक्यूमेंट में क्या होगा?

पीडीएफ फाइल में केवल रोल नंबर होंगे, लेकिन साथ ही आयोग की ओर से एक आधिकारिक सूचना भी जारी की जाएगी। इसमें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया, डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरने की समय-सीमा और अगले चरणों से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश होंगे।

ये भी पढ़ें – VIRAL VIDEO: भारत में 50 रुपये वाली भिंडी अमेरिका में 7250 रुपये में बिक रही, दाम सुनकर चौंक गए भारतीय; सोशल मीडिया पर लेने लगे चुटकी

See also  NEET UG re-exam 2026 rank card link at neet.nta.nic.in; how to download



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required