UPSC ESE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 21 सितंबर से होगा पर्सनैलिटी टेस्ट


यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है. इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर अपनी पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख और समय देख सकते हैं. इस चरण के लिए कुल 1,336 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इंटरव्यू की शुरुआत 21 सितंबर 2026 से होगी और अलग-अलग तारीखों पर अक्टूबर तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे.

इन तारीखों पर होंगे ESE 2026 इंटरव्यू 

यूपीएससी ईएसई 2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर को होंगे. इसके बाद अक्टूबर में 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 22, 23, 26, 27, 28 और 30 अक्टूबर को भी इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. उम्मीदवारों को अपने नाम और रोल नंबर के सामने दी गई, तारीखों और शिफ्ट के अनुसार इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा. वहीं यूपीएससी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित होंगे. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से और दूसरी शिफ्ट दो पर 1 बजे से शुरू होगी. उम्मीदवारों को उनके निर्धारित तारीख पर ही इंटरव्यू में शामिल होना होगा. 

1,336 उम्मीदवारों का होगा इंटरव्यू 

इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन एग्जामिनेशन 2026 में सफल उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया है. इस चरण के लिए कुल 1,336 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. आयोग जल्द ही इन उम्मीदवारों के लिए ई-समन लेटर भी जारी करेगी. उम्मीदवार इसे यूपीएससी की वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. इंटरव्यू से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी है. 

See also  Karnataka launches year-long drive to train 65,000 teachers for bilingual classrooms

इंटरव्यू की तारीख बदलने का मौका नहीं मिलेगा 

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आयोग की ओर से निर्धारित पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख और समय में बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही इंटरव्यू में पहुंचना होगा. 

उम्मीदवारों को मिलेगा यात्रा खर्च 

यूपीएससी सीएसई 2026 के इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति भी दी जाएगी. हालांकि यह सुविधा मेल एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड या स्लीपर क्लास के किराए तक सीमित होगी. 

ये भी पढ़ें-CBSE ने खोली CTET 2026 की करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

कब हुई थी ESE मेन परीक्षा?

इंजीनियरिंग सर्विस मेन एग्जामिनेशन 2026 का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक आयोजित की गई थी. 

ऐसे चेक करें UPSC ESE 2026 इंटरव्यू का शेड्यूल

  • उम्मीदवार अपना इंटरव्यू शेड्यूल देखने के लिए सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर यूपीएससी ईएसई 2026 इंटरव्यू शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब सामने खुले नोटिस में अपनी इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट चेक करें.
  • इसके बाद शेड्यूल डाउनलोड कर लें और इसे सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-IIT Mandi में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन शुरू, इतनी योग्यता जरूरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Bstc Answer Key: BSTC 2026 answer key to be released soon on predeledraj2026.in; here's how to download

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required