UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?


UPSC CSE Prelims Result: यूपीएससी जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट्स घोषित करने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे. आपको बता दे कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था. रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम की पीडीएफ फाइल में दिखाई देंगे, वह यूपीएससी सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2026 में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे, जो 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले हैं. 

कब जारी हो सकता है यूपीएससी सीएसई रिजल्ट? 

बताया जा रहा है कि यूपीएससी जून के दूसरे वीक में किसी भी समय प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर सकता है. कुछ रिपोर्ट के अनुसार रिजल्ट 7 से 14 जून के बीच जारी हो सकता है. पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े देखे तो यूपीएससी आमतौर पर परीक्षा से 20 से 25 दिन के अंदर रिजल्ट घोषित कर देता है. साल 2025 में भी रिजल्ट परीक्षा से 17 दिन बाद घोषित किए थे और वहीं 2024 में रिजल्ट परीक्षा से 14 दिन बाद जारी किए गए थे. 

कैसे तैयार किया जाता है यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट?

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम उम्मीदवारों की ओर से सामान्य अध्ययन के पेपर में किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है. सीएसएटी का पेपर योग्यता परीक्षा है और उम्मीदवारों को इसमें कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं. योग्यता के लिए अंतिम कट ऑफ सामान्य अध्ययन पेपर- 1 के अंको, रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों ऑल ओवर प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है. 

See also  Kerala DHSE Plus 2 Result 2026 LIVE: Kerala Board Class 12 Results Today, When And Where To Check?

कैसे चेक कर सकते हैं यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले यूजर को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर एग्जाम्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • अब रिटर्न एग्जाम रिजल्ट टैब खोलें.
  • इसके बाद यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें
  • पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार कंट्रोल एफ का उपयोग करके अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • अगर रोल नंबर लिस्ट में दिखाई दे तो आप यूपीएससी में मेंस परीक्षा के लिए एलिजिबल हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-CBSE issues final reminder: CBSE ने जारी किया फाइनल रिमाइंडर 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन का आज आखिरी मौका 

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डीटेल्स 

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट फाइल में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर, परीक्षा का नाम, ऑफिशियल रिजल्ट अधिसूचना, चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए निर्देश, यूपीएससी मेंस आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, जरूरी डेट्स और परीक्षा संबंधी आगे की अपडेट शामिल होती है. 

यूपीएससी प्रीलिम्स के रिजल्ट्स के बाद क्या?

प्रीलिम्स में पास होने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी मेंस 2026 के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होगी. सिविल सेवा परीक्षा का दूसरा चरण मेंस है जो 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है. उम्मीदवारों को इसके लिए सलाह दी गई है कि वह परिणाम घोषणा, आवेदन पत्र और मेंस के कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए. हालांकि अभी तक ऑफिशियल तौर पर रिजल्ट की तारीख की पुष्टि नहीं की है. इसलिए उम्मीदवारों को केवल यूपीएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचनाओं पर भरोसा करने के निर्देश दिए गए हैं.

See also  Will AI Replace Govt Clerks And Data Entry Operators? Here's The Reality

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026: Re-Neet को लेकर आई बड़ी खबर; NTA ने रिलीज की एग्जाम सेंटर लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required