UP Police SI भर्ती में बड़ा अपडेट, DV-PST के एडमिट कार्ड जारी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उप निरीक्षक भर्ती दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी.
  • 4543 पदों हेतु 15 जून से 75 ज़िलों में प्रक्रिया आरंभ.
  • अभ्यर्थी सभी मूल दस्तावेज़ एवं उनकी फोटोकॉपी साथ लाएं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर जरूरी सूचना जारी की है. बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार 5 जून 2026 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कुल 4543 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी. यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

15 जून से शुरू होगी DV और PST प्रक्रिया

भर्ती बोर्ड के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्धारित केंद्र, डेट और समय के अनुसार उपस्थित होना होगा. सभी अभ्यर्थियों को तय समय पर केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है.

कौन-कौन से दस्तावेज साथ ले जाने होंगे?

दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे. इसके साथ ही प्रत्येक दस्तावेज की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी. अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र, आरक्षण से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर जाने होंगे.

See also  AICTE opens applications for fully funded Mitacs Globalink Research Internship 2027 in Canada

यह भी पढ़ें – CBSE की इस चूक ने बढ़ाई छात्र की टेंशन, री-इवैल्यूएशन से पहले सामने आई नई समस्या

भर्ती के अगले चरण की तैयारी

उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत कुल 4543 रिक्त पदों को भरा जाना है. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले महत्वपूर्ण चरण यानी दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होंगे. इन दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों के लिए पात्र माना जाएगा.

वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बोर्ड ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय सहित सभी जानकारियों को चेक कर लें.

यह भी पढ़ें – IIT Mumbai: IIT मुंबई में एक साल की कितनी लगती है फीस, Jee एडवांस देकर जाने वालों को क्या होता है फायदा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Allahabad University BA, BEd Admission 2026: Registration opens, apply by July 15 at alldunivcuet.samarth.edu.in

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required