UP Board Result 2025 : स्कूलों के बाद अब 52 लाख बच्चों के लिए यूपी बोर्ड का अलर्ट, इन लोगों से रहें सावधान – एजुकेशन


UP Board Result 2026

यूपी बोर्ड ने स्कूलों के बाद अब बच्चों और उनके पेरेंट्स को चेताया है। (Image source : ANI)

स्कूलों को अलर्ट जारी करने के करीब 6 घंटे बाद यूपी बोर्ड ने अब छात्रों और उनके अभिभावकों को भी सतर्क किया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर कोई पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का दावा करता है तो उससे सावधान रहें। इससे पहले बोर्ड ने दोपहर करीब 3 बजे स्कूलों को निर्देश दिया था कि 6-7 अप्रैल तक 12वीं के प्रैक्टिकल मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएं, और अब ठगी से बचाने के लिए यह नया अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार रात जारी नोटिस में सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पिछले अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि साइबर ठग छात्रों और उनके माता-पिता को अलग-अलग तरीकों से फंसाने की कोशिश करते हैं। ये लोग फोन करके मार्क्स बढ़ाने का लालच देते हैं और दावा करते हैं कि उनकी पहुंच बोर्ड के डेटा तक है, यहां तक कि वे खुद को बोर्ड का कर्मचारी भी बताने लगते हैं।

बोर्ड ने साफ किया है कि ऐसे सभी दावे झूठे हैं और इस तरह की ठगी करने वालों के खिलाफ यूपी पुलिस की मदद से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required