UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ का जलवा, नितिन पचौरी ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक


उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है. इस वर्ष परीक्षा में अलीगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. खास बात यह रही कि पहली और दूसरी रैंक दोनों ही अलीगढ़ के छात्रों ने हासिल की हैं. जहां वंदना सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं नितिन पचौरी ने दूसरी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

नितिन पचौरी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एंड सिस्टम डिजाइन में एमटेक (M.Tech) की डिग्री प्राप्त की है. उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने करीब दो वर्षों तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया. हालांकि तकनीकी क्षेत्र में सफल करियर होने के बावजूद उन्होंने शिक्षा जगत को चुना और छात्रों के भविष्य निर्माण में योगदान देने का निर्णय लिया.

शिक्षण क्षेत्र में कदम रखने के बाद नितिन ने IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्यापन कार्य किया. उन्होंने देश की प्रमुख एडटेक संस्था फिजिक्स वाला सहित कई संस्थानों में छात्रों को पढ़ाया है. पिछले एक दशक में उन्होंने हजारों छात्रों का मार्गदर्शन किया है, जिनमें से कई आज डॉक्टर और इंजीनियर के रूप में देशभर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

वर्तमान में नितिन पचौरी अलीगढ़ के एम.आर. जयपुरिया स्कूल में बिजनेस एवं अकादमिक मेंटर के रूप में कार्यरत हैं. स्कूल शिक्षा क्षेत्र में अपने योगदान को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्होंने बीएड डिग्री हासिल करने का फैसला किया. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया.

See also  OJEE 2026 provisional answer key released, raise objections | Education News

मिसाल की कायम

कड़ी मेहनत और सुनियोजित तैयारी के बल पर नितिन ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल कर मिसाल कायम की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है.

यहां से की पढ़ाई

नितिन अपनी सफलता का श्रेय केवल अपनी मेहनत को ही नहीं, बल्कि अपने परिवार और सहयोगियों को भी देते हैं. उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई सचिन पचौरी और विपिन पचौरी का इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. दोनों भाई अलीगढ़ में कॉम्प्टी वर्ल्ड कोचिंग का संचालन करते हैं और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं.

नितिन ने अपनी बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी इसी कोचिंग संस्थान से की. उनका कहना है कि यहां उन्हें सही मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और सकारात्मक माहौल मिला, जिसने उनकी तैयारी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई.

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नितिन पचौरी की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो करियर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव हासिल करने के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं. उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि निरंतर सीखने और मेहनत करने की इच्छा व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  MBOSE Meghalaya SSLC supplementary result 2026 released at megresults.nic.in: Direct link to download Class 10 marksheets here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required