UGC-NET June 2026 Re-Exam के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


UGC-NET June 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी Re-Exam में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 9 और 10 सितंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. आइए जानते हैं कि कैंडिडेट्स कैसे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?

किन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हुए?

NTA की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 और 10 सितंबर 2026 को UGC-NET June 2026 के तहत इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के री-एग्जाम होने हैं. संबंधित कैंडिडेट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कहां से डाउनलोड करें UGC-NET एडमिट कार्ड?

UGC-NET June 2026 Re-Exam का एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. उम्मीदवारों को वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा. उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें.

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जरूर करें चेक

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दर्ज सभी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए. खास तौर पर नाम, विषय, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े निर्देश अच्छी तरह जांच लें. अगर एडमिट कार्ड पर किसी तरह की जानकारी गलत है या उसे लेकर कोई समस्या है तो समय रहते NTA से संपर्क करें. 

See also  Gayatri Mantra Or Upanishad? IIT Alum Fact-Checks Shama Mohamed Over Convocation Chant | Education and Career News

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले पढ़ लें निर्देश

NTA ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है. उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए. परीक्षा केंद्र का पता भी पहले ही देख लेना बेहतर रहेगा, ताकि परीक्षा वाले दिन वहां पहुंचने में देरी न हो.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को UGC-NET June 2026 Re-Exam का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है या वेबसाइट पर लॉगिन से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो वह NTA की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है. उम्मीदवार 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा अपनी समस्या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं. 

परीक्षा से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखें

UGC-NET परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट और UGC-NET पोर्टल पर जारी सूचनाओं को ही देखें. सोशल मीडिया या दूसरे अनधिकृत स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें: DRDO में 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू, ITI पास वालों को मिलेगी नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UPTET में 62,000 शिक्षक फेल, क्या चली जाएगी इनकी नौकरी? 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required