ugc net dec 2026 application deadline extended till 31 october


अगर अभी तक आप यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए निर्धारित तिथि में आवेदन नहीं कर पाएं, तो उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 31 अक्तूबर 2026 रात्रि 11:50 बजे तक एक्सटेंड कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवार अब बिना देरी करते हुए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन प्रोसेस पूर्ण कर लें।

इन तारीखों में कर पाएंगे फॉर्म में संशोधन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा फॉर्म में करेक्शन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर 2026 के बीच ओपन की जाएगी। जिन भी अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में त्रुटि हो गई है वे इन डेट्स के अंतगर्त ऑनलाइन संशोधन कर पाएंगे।

इन डेट्स में होगी परीक्षा

आपको बताते चलें कि, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सेशन की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसबंर 2026 को जारी किया है।

कैसे आवेदन फॉर्म भरें?

– सबसे पहले आप यूजीसी नेट फॉर्म दिसंबर 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।

– इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Latest News में UGC-NET Dec 2026 Application form live! पर क्लिक करें।

– फिर नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

– जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाए तो अभ्यर्थी फॉर्म से संबंधित अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकते हैं।

See also  Career After 12th: 12वीं के बाद जरूर सीखें ये स्किल्स, मिलती है तगड़ी सैलरी

– फिर उम्मीदवार फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड कर लें।

– अब निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सेफ रख लें।

आवदेन फीस

जनरल/ अनरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को 1150 रुपये और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required