UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड


UGC NET Answer Key 2026 : UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जरूरी अपडेट सामने आ गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अब परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं.

NTA ने जून सत्र के लिए 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी की है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को आंसर की पर ऑब्जेक्शन फाइल कराने का मौका भी दिया गया है. ऐसे में अगर आपको किसी आंसर में गलती लगती है, तो तय समय के अंदर ऑब्जेक्शन दर्ज कराया जा सकता है. 

UGC NET Answer Key 2026 हुई जारी

NTA ने अपनी आधिकारिक UGC NET वेबसाइट पर जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की उपलब्ध करा दी है. जून सत्र में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की देख सकते हैं. इससे उम्मीदवार अपने दिए गए आंसर को आधिकारिक आंसर से मिलाकर संभावित नंबरों की गणना कर सकेंगे. इस साल UGC NET परीक्षा में कुल 87 विषय शामिल हैं. वहीं उपलब्ध जानकारी के अनुसार 84 विषयों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है.

कब तक दर्ज करा सकते हैं ऑबजेक्शन?

NTA ने प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन फाइल कराने के लिए 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय दिया है. अगर किसी उम्मीदवार को किसी आंंसर पर ऑब्जेक्शन है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से उसे चुनौती दे सकता है. हर प्रश्न पर ऑबजेक्शन दर्ज कराने के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा. यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है. हालांकि विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अगर उम्मीदवार का ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो संबंधित प्रश्न के लिए जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा.

See also  SSC CHT 2025: Paper 2 result declared at ssc.gov.in, 1722 candidates shortlisted | Education News

यह भी पढ़ें – IAS Tukaram Mundhe: कौन हैं IAS तुकाराम? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर

UGC NET Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

1. आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर जाना होगा.

2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा.

3. नया पेज खुलने पर उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा.

4. जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.

ऐसे कैलकुलेट करें अपना संभावित स्कोर

उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की की मदद से अपने संभावित नंबर भी निकाल सकते हैं. UGC NET में हर सही आंसर के लिए 2 नंबर दिए जाते हैं और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है. हालांकि उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई ऑबजेक्शन की समीक्षा के बाद लास्ट आंसर की में बदलाव हो सकता है. रिजल्ट लास्ट आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – IGNOU 1 Year Master’s Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  govt eyes 2036 olympics with nep sports push

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required