Top Law Colleges In India : ये हैं भारत के टॉप लॉ कॉलेज, एडमिशन ले लिया तो सेट हो जाएगी लाइफ


Top Law Colleges In India : आज के समय में लॉ यानी कानून की पढ़ाई सिर्फ वकालत तक सीमित नहीं रह गई है. पहले लोग सोचते थे कि लॉ करने के बाद सिर्फ कोर्ट में वकील बनना ही ऑप्शन होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. आज लॉ की डिग्री लेने वाले छात्र कॉर्पोरेट कंपनियों, मल्टीनेशनल फर्म्स, बैंकिंग सेक्टर, मीडिया, साइबर लॉ, टैक्सेशन, लीगल एडवाइजरी, जज बनने और यहां तक कि सिविल सर्विसेज में भी शानदार करियर बना रहे हैं. यही कारण है कि 12वीं के बाद बड़ी संख्या में छात्र लॉ की पढ़ाई की ओर बढ़ रहे हैं.

अगर कोई छात्र सही कॉलेज से लॉ की पढ़ाई करता है, तो उसके लिए अच्छे पैकेज वाली नौकरी, बड़ी लॉ फर्म्स में इंटर्नशिप और बेहतर करियर के रास्ते खुल जाते हैं. भारत में कई ऐसे प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज हैं, जहां एडमिशन पाना लाखों छात्रों का सपना होता है.  इन संस्थानों में पढ़ाई का स्तर बहुत ऊंचा माना जाता है और यहां से निकलने वाले छात्र देश-विदेश में अपनी पहचान बनाते हैं. अगर आप भी लॉ में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आइए जानते हैं भारत के टॉप लॉ कॉलेज कौन सैे हैं. 

भारत के टॉप लॉ कॉलेज

1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु – देश के सबसे प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में सबसे पहला नाम NLSIU बेंगलुरु का आता है. यह कॉलेज लगातार कई वर्षों से NIRF Ranking में पहले स्थान पर बना हुआ है. साल 2025 में भी इस संस्थान ने 82.97 स्कोर के साथ टॉप रैंक हासिल की है. यह कॉलेज अपनी बेहतरीन पढ़ाई, अनुभवी फैकल्टी और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को देश की बड़ी लॉ फर्म्स और कॉर्पोरेट कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं. इस कॉलेज में एडमिशन लेना आसान नहीं होता, क्योंकि यहां सीटें कम और प्रतियोगिता बहुत ज्यादा होती है. 

See also  NTA’s income doubles in 5 years, reaches Rs 1,117 crore; expenditure tops Rs 1,040 crore | Education News

2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), नई दिल्ली – दिल्ली स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी देश के सबसे फेमस लॉ संस्थानों में शामिल है. NIRF 2025 में इसने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. यहां की पढ़ाई का स्तर काफी ऊंचा माना जाता है. NLU दिल्ली खासतौर पर रिसर्च, लीगल स्टडी और कॉर्पोरेट लॉ के लिए फेमस है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी लॉ फर्म्स और कंपनियों में आसानी से नौकरी मिल जाती है. 

3. NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद – हैदराबाद का NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ भी देश के टॉप लॉ कॉलेजों में गिना जाता है. इसने NIRF 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया है. यह संस्थान अपने प्रोफेशनल कोर्स, अनुशासित माहौल और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है. 

4. वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज (WBNUJS), कोलकाता – कोलकाता स्थित WBNUJS देश के पुराने और प्रतिष्ठित लॉ संस्थानों में से एक है. इस बार इसे चौथा स्थान मिला है.  यह कॉलेज खासतौर पर मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं और रिसर्च के लिए फेमस है. यहां छात्रों को कानून की गहराई से पढ़ाई कराई जाती है. 

5. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU), गांधीनगर – गुजरात का GNLU आधुनिक शिक्षा और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज ने NIRF 2025 में पांचवां स्थान हासिल किया है. यहां छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी खास ध्यान दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें –NEET UG 2026 Answer Key: NTA ने जारी की नीट यूजी 2026 आंसर की, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
 
लॉ कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है?

See also  Kerala Plus Two result 2026: When and where to check

देश के टॉप लॉ कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं देनी होती हैं. इनमें प्रमुख परीक्षाएं CLAT, AILET, CUET और यूनिवर्सिटी स्तर की प्रवेश परीक्षा हैं. इन परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को ही प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश मिलता है. 

लॉ करने के बाद करियर के ऑप्शन

लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों के लिए करियर के कई शानदार अवसर खुल जाते हैं. छात्र वकील बनकर कोर्ट में प्रैक्टिस कर सकते हैं या फिर न्यायिक सेवा परीक्षा पास करके जज बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा बड़ी कंपनियों में लीगल एडवाइजर और कॉरपोरेट लॉयर के रूप में काम करने का भी अच्छा मौका मिलता है, डिजिटल दौर में साइबर क्राइम बढ़ने के कारण साइबर लॉ एक्सपर्ट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. वहीं टैक्स और फाइनेंस से जुड़े मामलों में रुचि रखने वाले छात्र टैक्स कंसल्टेंट बन सकते हैं. लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी विभागों, बैंकिंग सेक्टर और पब्लिक सेक्टर में भी नौकरी के अवसर मौजूद हैं. इसके साथ ही कई छात्र UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सिविल सर्विसेज में भी अपना करियर बनाते हैं. आज के समय में अच्छे लॉ प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें – कितनी है दिल्ली एम्स की फीस, हॉस्टल में एक महीने में कितना करना होता है खर्च? यहां जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  RRB JE Stage 1 CBT result 2026 out: Direct links to download scorecards here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required