Top Agriculture University in India : ये हैं भारत की टॉप एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, दाखिले के बाद मिलेगा लाखों का पैकेज


Top Agriculture University in India : भारत एक ऐसा देश है, जहां बड़ी आबादी खेती और उससे जुड़े क्षेत्रों पर निर्भर करती है. जैसे-जैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग खेती में बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कृषि यानी एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने वाले छात्रों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. आज के समय में एग्रीकल्चर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कृषि विज्ञान, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, एग्री-बिजनेस और मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्र शामिल हो चुके हैं. इसी कारण देश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटीज और संस्थान कृषि शिक्षा और रिसर्च में अहम भूमिका निभा रहे हैं. अगर आप भी एग्रीकल्चर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको भारत की टॉप एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बताते हैं, जिनमें दाखिले के बाद आपको लाखों का पैकेज मिलेगा. 

ये हैं भारत की टॉप एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी

1. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) भारत का सबसे प्रतिष्ठित कृषि संस्थान माना जाता है, जहां छात्रों को B.Sc, M.Sc और रिसर्च जैसे कोर्स करने का अवसर मिलता है. यह संस्थान कृषि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में देश का सबसे आगे रहने वाला केंद्र माना जाता है, जहां आधुनिक प्रयोगशालाएं और उन्नत रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को कृषि विज्ञान की गहरी और व्यावहारिक समझ मिलती है. इस संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को अच्छे करियर अवसर मिलते हैं और औसतन 6-7 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज मिल सकता है. 
 
2. तमिलनाडु कृषि यूनिवर्सिटी  – तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (Tamil Nadu Agricultural University) दक्षिण भारत की एक प्रमुख कृषि यूनिवर्सिटी है, जो कृषि शिक्षा के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां B.Sc और M.Sc Agriculture जैसे कोर्स कराए जाते हैं और इसकी सालाना फीस लगभग 50,000 रुपये है. NIRF रिपोर्ट के अनुसार इस यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है, जहां UG छात्रों को लगभग 3-4 लाख रुपये और PG छात्रों को 5 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक का पैकेज मिल सकता है. 
 
3. आचार्य एन.जी. रंगा कृषि यूनिवर्सिटी – आचार्य एन.जी. रंगा कृषि यूनिवर्सिटी (Acharya N. G. Ranga Agricultural University) आंध्र प्रदेश की एक प्रमुख कृषि यूनिवर्सिटी है, जो 1964 में स्थापित हुई थी.  इसे एक पुराना और भरोसेमंद संस्थान माना जाता है. यहां कृषि शिक्षा के साथ-साथ मजबूत अकादमिक और रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो छात्रों को बेहतर सीखने का अवसर देती हैं. इस यूनिवर्सिटी की सालाना फीस लगभग 26,000 रुपये है और यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को कृषि क्षेत्र में अच्छे रोजगार के अवसर भी मिलते हैं. 

See also  CBSE Class 10 second board results declared, 96.78% overall pass percentage | Education News

4.  पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी – पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (Punjab Agricultural University) भारत की प्रमुख और टॉप कृषि यूनिवर्सिटीज में से एक है. यहां B.Tech Agriculture सहित कई अन्य कृषि कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इस यूनिवर्सिटी की सालाना फीस लगभग 79,000 रुपये है. यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छे प्लेसमेंट और नौकरी के अवसर मिलते हैं, जिससे उनका करियर मजबूत बनता है.

5.  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (IVRI) – गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology) उत्तर भारत की पहली कृषि यूनिवर्सिटी मानी जाती है. यहां कृषि के साथ-साथ टेक्नोलॉजी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा मिलती है. इस यूनिवर्सिटी में B.Sc और B.Tech Agriculture जैसे कोर्स उपलब्ध हैं और इसकी सालाना फीस लगभग 41,000 रुपये है. यहां का प्लेसमेंट नेटवर्क मजबूत है, जिसके कारण छात्रों को अच्छे करियर अवसर मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें – डांस सीखना हो या जिम जाना, अब साथ होंगी महिला प्रशिक्षक; यूपी में बदलेंगे नियम

6. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान –  भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (Indian Veterinary Research Institute) कृषि और पशुपालन से जुड़े रिसर्च के क्षेत्र में एक बड़ा संस्थान है. यहां पशु चिकित्सा और कृषि अनुसंधान में विशेषज्ञता पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इस संस्थान में M.Sc और रिसर्च से जुड़े प्रोग्राम उपलब्ध हैं और इसकी सालाना फीस लगभग 15,000 रुपये है, जो काफी किफायती है. यहां पढ़ाई करने के बाद छात्रों को सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में अच्छे करियर अवसर मिलते हैं. 

See also  IIT Bombay to set up AI-powered cyber defence hub for insurance with SBI Life | Education News

7. सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग (CIAE) – सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग (Central Institute of Agricultural Engineering) कृषि इंजीनियरिंग के क्षेत्र का एक प्रमुख संस्थान है, जिसकी स्थापना 1976 में हुई थी. यहां कृषि मशीनरी और आधुनिक तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्रों को प्रैक्टिकल और रिसर्च आधारित शिक्षा मिलती है. इस संस्थान की फीस कम है और यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छे करियर अवसर उपलब्ध होते हैं. 

8.  नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) – नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (National Dairy Research Institute) डेयरी और पशुपालन क्षेत्र का एक प्रमुख संस्थान है, जहां डेयरी टेक्नोलॉजी और रिसर्च पर विशेष ध्यान दिया जाता है.यहां की सालाना फीस लगभग 15,000 रुपये है, जो काफी कम है. इस संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्रों की डेयरी इंडस्ट्री में बहुत मांग रहती है और उन्हें सरकारी, निजी दोनों सेक्टर में अच्छे नौकरी के अवसर मिलते हैं. 
 
यह भी पढ़ें –जोधपुर में पढ़ाई का नया दौर, 70 हजार कॉपियां; 1000 स्कूल और AI ने सेकंडों में बना दिए रिपोर्ट कार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  "Believe in yourself, marks will never define you": Here's how Priya Palbabu scored 99.4% in CBSE Class 12 exams

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required